डॉल्फिन का कमाल, मुंह में गेंद दबाकर लगाया ऐसा सटीक निशाना; Video वायरल

नई दिल्ली | सोशल मीडिया पर इन दिनों एक डॉल्फिन का Video तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी शानदार समझ, फुर्ती और ट्रेनिंग से लोगों को हैरान करती नजर आ रही है. वीडियो में डॉल्फिन बास्केटबॉल खेलते हुए ऐसा सटीक निशाना लगाती है कि देखने वाले उसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे. वीडियो की शुरुआत एक बड़े स्विमिंग पूल से होती है, जहां डॉल्फिन तैरते हुए अपने ट्रेनर के पास पहुंचती है. ट्रेनर के हाथ में एक छोटी बास्केटबॉल होती है. वह डॉल्फिन को गेंद देता है और इशारों व आवाज के जरिए उसे आगे का निर्देश देता दिखाई देता है.

Dolfin Fish

ट्रेनर की बात सुनने के बाद डॉल्फिन भी अपनी खास आवाज में प्रतिक्रिया देती है. उसकी हरकतों से ऐसा लगता है जैसे वह निर्देश समझ चुकी हो और अब उसे पूरा करने के लिए तैयार है. इंसान और जानवर के बीच ऐसा तालमेल वीडियो को और भी खास बना देता है.

देखें Video

डॉल्फिन गेंद को अपने मुंह में पकड़कर पूल के दूसरे छोर की ओर तैरती है, जहां पानी के ऊपर बास्केटबॉल की रिंग लगी होती है. रिंग के पास पहुंचते ही वह शानदार छलांग लगाती है और बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को सीधे बास्केट में डाल देती है. उसका सटीक निशाना देखकर ट्रेनर भी खुश हो जाता है. गेंद बास्केट में गिरते ही ट्रेनर मुस्कुराने लगता है, जबकि डॉल्फिन भी पानी में इधर- उधर तैरकर अपनी खुशी जाहिर करती दिखाई देती है.

लोगों को आया पसंद

वीडियो का यही हिस्सा लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है. सही देखभाल, धैर्य और नियमित ट्रेनिंग से जानवर भी कई ऐसे कौशल सीख सकते हैं, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. सोशल मीडिया यूजर्स डॉल्फिन की बुद्धिमानी और उसके शानदार प्रदर्शन की जमकर तारीफ कर रहे हैं. वीडियो देखकर ऐसा महसूस होता है कि दोनों के बीच गजब की समझ और तालमेल है.

यह भी पढ़े -  कम बजट में चाहिए लग्जरी शादी का कार्ड, दिल्ली का ये बाजार है बेस्ट ऑप्शन
Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.