कम बजट में चाहिए लग्जरी शादी का कार्ड, दिल्ली का ये बाजार है बेस्ट ऑप्शन

नई दिल्ली | अगर आप कम बजट में आकर्षक शादी के कार्ड छपवाना चाहते हैं या पेपर और प्रिंटिंग से जुड़ा सामान थोक भाव में खरीदना चाहते हैं, तो दिल्ली का चावड़ी बाजार आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह देश के सबसे बड़े पेपर, प्रिंटिंग और वेडिंग कार्ड के थोक बाजारों में गिना जाता है, जहां हर दिन हजारों ग्राहक और कारोबारी खरीदारी के लिए पहुंचते हैं.

Shadi Ka Shop Dukan Bazar

चावड़ी बाजार की सबसे बड़ी खासियत इसकी किफायती कीमतें और डिजाइन की बड़ी रेंज है. यहां शादी के निमंत्रण कार्ड की शुरुआती कीमत महज 3 से 4 है. ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार साधारण कार्ड से लेकर प्रीमियम बॉक्स- स्टाइल, लेजर- कट, ऐक्रेलिक, फ्लोरल और मॉडर्न डिजाइन वाले कार्ड तक चुन सकते हैं.

देशभर से आते हैं लोग

दिल्ली सहित देश के कई राज्यों से लोग यहां शादी के कार्ड खरीदने आते हैं. थोक बाजार होने के कारण यहां मिलने वाले कार्ड रिटेल मार्केट की तुलना में काफी सस्ते पड़ते हैं. जिन डिजाइनों के लिए दूसरे बाजारों में 2,000 से 2,500 तक खर्च करना पड़ सकता है, वही डिजाइन यहां काफी कम कीमत में उपलब्ध हो जाते हैं. इससे शादी का कुल बजट भी काफी हद तक कम हो जाता है. शादी के कार्ड के अलावा चावड़ी बाजार पेपर, प्रिंटिंग सामग्री और स्टेशनरी का भी बड़ा केंद्र है.

यह भी पढ़े -  रेल यात्रियों के लिए खबर, 3 महीने तक दिल्ली कैंट पर नहीं रुकेंगी कई ट्रेनें; फटाफट चेक करें लिस्ट

यहां विभिन्न प्रकार के प्रिंटिंग पेपर, पैकेजिंग मटेरियल और प्रिंटिंग से जुड़ी लगभग हर जरूरी चीज आसानी से मिल जाती है. इसके आसपास हार्डवेयर, इलेक्ट्रिकल सामान और सजावटी लाइटों की भी कई थोक दुकानें हैं, जहां उचित दाम पर सामान खरीदा जा सकता है.

पहली पसंद

अगर आप प्रिंटिंग का कारोबार करते हैं या नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो भी यह बाजार आपकी जरूरतों के लिए परफेक्ट माना जाता है. यहां अलग- अलग बजट और आवश्यकताओं के अनुसार एक ही जगह पर कई विकल्प उपलब्ध हैं. कम कीमत, हजारों डिजाइन, थोक रेट और प्रिंटिंग से जुड़े हर तरह के सामान की उपलब्धता ने चावड़ी बाजार को देश के सबसे लोकप्रिय वेडिंग कार्ड और प्रिंटिंग बाजारों में शामिल कर दिया है. शादी की तैयारियों में जुटे लोग इसे अपनी पहली पसंद मानते हैं.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.