गर्मी से बचने का अनोखा जुगाड़, ATM को बना लिया बेडरूम, Video वायरल

नई दिल्ली | उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक ATM के अंदर एक व्यक्ति आराम से सोता हुआ मिला. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स एटीएम के फर्श पर चादर बिछाकर चैन की नींद सो रहा है. बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी और उमस से बचने के लिए उसने एटीएम केबिन को ही अपना अस्थायी ठिकाना बना लिया. इन दिनों उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल है.

Viral Video 3

ऐसे में वायरल वीडियो के अनुसार, संबंधित व्यक्ति एटीएम के अंदर लगे एयर कंडीशनर की ठंडी हवा का आनंद लेने के लिए वहां पहुंच गया और फर्श पर चादर बिछाकर सो गया. वह इतनी गहरी नींद में था कि आसपास की गतिविधियों का भी उसे कोई अंदाजा नहीं रहा.

देखें Video

घटना का पता तब चला जब कुछ लोग पैसे निकालने के लिए एटीएम पहुंचे. अंदर का नजारा देखकर वे हैरान रह गए. इसके बाद किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि एटीएम में सुरक्षा गार्ड तैनात होता तो कोई भी व्यक्ति इस तरह अंदर जाकर लंबे समय तक नहीं रुक सकता था. लोगों का मानना है कि इस तरह की लापरवाही बैंक की सुरक्षा और ग्राहकों दोनों के लिए चिंता का विषय है.

लोगों ने किए कमेंट्स

कई लोगों ने यह भी कहा कि यदि कोई असामाजिक तत्व इसी तरह एटीएम के अंदर प्रवेश कर किसी वारदात को अंजाम दे दे तो इससे बैंक और ग्राहकों दोनों को नुकसान हो सकता है. ऐसे में एटीएम केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की जरूरत है. वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

यह भी पढ़े -  घर बैठे कमाने का आसान तरीका! Blogging से करें हर महीने शानदार अर्निंग; शुरू करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

कुछ यूजर्स ने गर्मी से राहत पाने के इस अनोखे तरीके पर मजेदार टिप्पणियां कीं, जबकि कई लोगों ने इसे सुरक्षा में गंभीर चूक बताया. यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, इस मामले में बैंक की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है और वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.