बहादुरगढ़ से दिल्ली जाने वालों के लिए जरूरी खबर, आज भी कई मेट्रो स्टेशन बंद

झज्जर | जंतर- मंतर पर जारी प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने शनिवार 25 जुलाई को भी केंद्रीय दिल्ली के 18 मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट बंद रखने का फैसला किया है. प्रदर्शन के चलते लगातार चौथे दिन मेट्रो सेवाएं प्रभावित रही हैं. सुबह 7:30 बजे से यह व्यवस्था लागू कर दी गई, जो अगले आदेश तक जारी रहेगी. मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने का सबसे ज्यादा असर बहादुरगढ़ और आसपास के इलाकों से रोजाना दिल्ली आने- जाने वाले यात्रियों पर पड़ रहा है.

Gurugram

नौकरी, कारोबार, पढ़ाई और अन्य जरूरी कामों के लिए सफर करने वाले लोगों को अब वैकल्पिक मार्गों और दूसरे परिवहन साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है. इससे सड़क मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है और यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लग रहा है.

एंट्री और एग्जिट बंद

सुरक्षा के मद्देनजर जिन स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद रखी गई है, उनमें लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, ITO, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोरबाग, शिवाजी स्टेडियम, झंडेवालान समेत कुल 18 मेट्रो स्टेशन शामिल हैं.

स्थिति पर नजर

DMRC ने यात्रियों को राहत देते हुए कुछ प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों पर लाइन बदलने की सुविधा जारी रखी है. ऐसे में जिन यात्रियों को केवल मेट्रो लाइन बदलनी है, वे निर्धारित इंटरचेंज स्टेशनों का उपयोग कर सकते हैं. दिल्ली पुलिस और DMRC लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश के अनुसार आगे की व्यवस्था तय की जाएगी. यात्रियों को सफर से पहले मेट्रो की ताजा एडवाइजरी देखने की सलाह दी गई है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.