यात्रीगण कृपया ध्यान दें! नए समय से संचालित होगी हरियाणा में 2 पैसेंजर ट्रेनें

सोनीपत | हरियाणा के जींद रेलखंड पर चलने वाली 2 पैसेंजर ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव कर दिया गया है. भारतीय रेलवे (Indian Raiwlays) ने संशोधित टाइम टेबल शनिवार से लागू कर दिया है. नए शेड्यूल के अनुसार, सोनीपत- जींद पैसेंजर (74029) अब सोनीपत जंक्शन से सुबह 9:50 बजे रवाना होगी, जबकि सोनीपत- बठिंडा फरक्का एक्सप्रेस (15733) सुबह 7:35 बजे प्रस्थान करेगी.

Train

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेनों के संचालन में आ रही दिक्कतों को दूर करने और समयबद्ध परिचालन करने के लिए यह बदलाव किया गया है. नई समय सारिणी लागू होने के बाद ट्रेनों के संचालन में सुधार और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है.

हरियाणा में 2 पैसेंजर ट्रेनें

रेलवे ने सभी संबंधित स्टेशनों को संशोधित समय सारिणी का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं, ताकि यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो. हालांकि, बलूरघाट- सोनीपत के बीच संचालित फरक्का एक्सप्रेस (15733) के अन्य हिस्से के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है. साथ ही, रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि 25 जुलाई के बाद यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन का नया समय जरूर जांच लें. इससे स्टेशन पर अनावश्यक इंतजार और असुविधा से बचा जा सकेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा की पहलवान काजल का कमाल, अंडर- 20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन

देखें नई टाइमिंग

स्टेशन आगमन प्रस्थान
सोनीपत 9:50 बजे
बड़वासनी 9:59 बजे 10:00 बजे
मोहाना 10:10 बजे 10:11 बजे
लाठ 10:19 बजे 10:20 बजे
रभड़ा 10:28 बजे 10:29 बजे
गोहाना 10:37 बजे 10:38 बजे
खंदराई 10:45 बजे 10:46 बजे
बुटाना 10:53 बजे 10:54 बजे
ईशापुर खेड़ी 11:00 बजे 11:01 बजे
भंभेवा 11:07 बजे 11:08 बजे
ललित खेड़ा 11:17 बजे 11:18 बजे
पांडू पिंडारा 11:30 बजे 11:31 बजे
जींद सिटी 11:38 बजे 11:39 बजे
जींद जंक्शन 12:00 बजे
Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.