तीन महीने में लाल डोरा मुक्त होंगे हरियाणा के सभी गांव, जाने क्या है सरकार की प्लानिंग

पंचकूला। हरियाणा सरकार अपने अथक प्रयासों से प्रदेश में तीन महीनों के भीतर सभी गांवों को लाल डोरा मुक्त करने की तैयारी में है. राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी जिला उपायुक्तो के साथ हुई बैठक में कहा कि स्वाम्तिव योजना का कार्य 90 दिनों के भीतर पूरा करने का टारगेट रखा गया है और इसमें कोई देरी नहीं होनी चाहिए.

Dushyant Choutala

हरियाणा की पहल के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस योजना को पूरे देश में लागू कर दिया है. हमें उम्मीद है कि इस योजना को सबसे पहले हरियाणा अपने यहां पूरा करेगा.

10 ड्रोन खरीदेगी सरकार

स्वाम्तिव परियोजना को निर्धारित समयावधि के भीतर पूरा करने के लिए हरियाणा सरकार जल्द ही 10 ड्रोन खरीदेगी. हर जिले में तैयार होने वाले मॉडर्न रेवेन्यू रिकॉर्ड के लिए भी उपायुक्तो को निर्देश जारी किए गए हैं. परियोजना के काम में तेजी लाने के तहत हर सप्ताह क्षेत्रीय स्तर पर समीक्षा की जाएगी. इस योजना के अंतर्गत सभी गांवों की संपत्ति की ड्रोन से मैपिंग की जाएगी और गांव के लोगों को एक मालिकाना प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा. इससे ग्रामीण क्षेत्रों में संपति को लेकर बनने वाली भ्रम की स्थिति काफी हद तक दूर हो जाएगी. इससे गांवों में विकास योजनाओं की प्लानिंग सही दिशा में आगे बढ़ सकेंगी और शहरों की तर्ज पर गांवों में भी ग्रामीण बैंकों से ऋण ले सकेंगे.

यह भी पढ़े -  पंचकूला की मशहूर पंचम पूड़ी के दीवाने हुए लोग, 20 साल से बरकरार है जादू; ऑनलाइन ऑर्डर में भी जबरदस्त डिमांड

क्या होता है लाल डोरा

लाल डोरे की व्यवस्था अंग्रेजों के समय सन् 1908 में बनाई गई थी. उस समय राजस्व रिकॉर्ड रखने के लिए खेती-बाड़ी की जमीन के साथ स्थित गांव की आबादी को अलग-2 दिखाने के उद्देश्य से नक्शे पर आबादी के बाहर लाल लाईन खींच दी जाती थी. लाल डोरे के अंदर लोग कब्जे की भूमि के मालिक होते थे,जिसे लाल डोरा कहां जाता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.