पंचकूला में फिर उफनी सुखना नदी, झुग्गियों तक पहुंचा पानी; डर के बीच लोगों ने खाली किए घर

पंचकूला | पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते मंगलवार को पंचकूला की सुखना नदी एक बार फिर उफान पर आ गई. पिंजौर- नालागढ़ फ्लाईओवर के नीचे से गुजर रही नदी में जलस्तर तेजी से बढ़ने से आसपास के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई. नदी का पानी बढ़ते- बढ़ते इसके आसपास बनी झुग्गी-झोपड़ियों तक पहुंच गया.

JNL Talab Nadi River Nahar

स्थिति को देखते हुए झुग्गियों में रहने वाले लोगों ने एहतियात के तौर पर अपनी झोपड़ियां खाली कर दीं और सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए. नदी में तेज बहाव के कारण आसपास के लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

निचले इलाकों में बढ़ी चिंता

मंगलवार को नदी का जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. लोग काफी देर तक नदी के बढ़ते पानी और बहाव की स्थिति देखते रहे. स्थानीय लोगों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश जारी रहने से आने वाले समय में नदी का जलस्तर और बढ़ सकता है. सुखना नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के आसपास बसे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों में डर का माहौल है. लोगों को आशंका है कि यदि पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश होती रही तो नदी का पानी और आसपास के क्षेत्रों में फैल सकता है.

व्यवस्था बढ़ाने की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नदी के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है. साथ ही, तेज बहाव वाले क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही रोकने और आसपास रहने वाले लोगों को लगातार जागरूक करने की अपील की है. प्रशासन की ओर से भी लोगों से सतर्क रहने और नदी के तेज बहाव के पास नहीं जाने की अपील की गई है. लोगों को किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाने और जलस्तर बढ़ने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.