हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, 4 HCS अफसरों के तबादले; जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 4 HCS अधिकारियों के तबादले किए हैं. राज्यपाल की ओर से जारी आदेश के मुताबिक सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से संभालनी होंगी. इस बदलाव के तहत घरौंडा और लाडवा के SDM के पदों पर भी नई नियुक्तियां की गई हैं. HCS अधिकारी राजेश कुमार सोनी (HCS 2020) अब लाडवा के सब डिविजनल ऑफिसर (सिविल) की जिम्मेदारी संभालेंगे.

Transfer

इससे पहले वह घरौंडा के सब डिविजनल ऑफिसर (सिविल) के पद पर तैनात थे. सरकार के आदेश के अनुसार लाडवा में वह अनुभव मेहता का स्थान लेंगे. अनुभव मेहता (HCS 2019) का भी तबादला किया गया है.

चंद्रकांत कटारिया को नई जिम्मेदारी

वह अब घरौंडा के सब डिविजनल ऑफिसर (सिविल) होंगे. इससे पहले वह लाडवा के SDM के साथ-साथ कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, करनाल में ज्वाइंट डायरेक्टर (एडमिन.) का दायित्व संभाल रहे थे. नई नियुक्ति के बाद भी अनुभव मेहता के पास ज्वाइंट डायरेक्टर (एडमिन.), कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, करनाल की जिम्मेदारी बनी रहेगी. चंद्रकांत कटारिया (HCS 2020) को पंचकूला के SDM पद से हटाकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. अब उन्हें ज्वाइंट डायरेक्टर, डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर, हरियाणा और ज्वाइंट डायरेक्टर, फॉरेन कोऑपरेशन, हरियाणा नियुक्त किया गया है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली से रींगस जाने वालों के लिए खुशखबरी, 27 अगस्त से चलेगी अनारक्षित स्पेशल; जानें पूरा शेड्यूल

मन्नत राणा बनीं पंचकूला की SDM

पंचकूला में चंद्रकांत कटारिया की जगह मन्नत राणा (HCS 2023) को सब डिविजनल ऑफिसर (सिविल) नियुक्त किया गया है. मन्नत राणा इससे पहले हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड में सचिव के पद पर कार्यरत थीं. सरकार की ओर से जारी आदेश में सभी अधिकारियों की नई तैनाती तत्काल प्रभाव से लागू करने की बात कही गई है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.