दिल्ली- NCR में बढ़े CNG के दाम, शनिवार सुबह से लागू होगी नई दर

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली और आसपास के शहरों में CNG से वाहन चलाने वाले लोगों को एक बार फिर जेब ढीली करनी पड़ेगी. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने सीएनजी की कीमत में 3.89 रुपये प्रति किलो बढ़ोतरी का ऐलान किया है. नई दरें शनिवार सुबह 6 बजे से लागू होंगी. आईजीएल की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में कीमत बढ़ाने की वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की बढ़ती लागत को बताया गया है.

CNG

कंपनी के मुताबिक, सीएनजी तैयार करने के लिए जरूरी गैस का बड़ा हिस्सा इम्पोर्टेड एलएनजी से पूरा किया जाता है. ऐसे में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का असर एलएनजी की कीमतों पर पड़ा है.

बढ़ी LNG की कीमत

कंपनी ने बताया कि मौजूदा समय में अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलएनजी की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं. इसके चलते सीएनजी के लिए इस्तेमाल होने वाली गैस की लागत में भी बढ़ोतरी हुई है. बढ़ी हुई लागत को कुछ हद तक संतुलित करने के लिए आईजीएल ने सीएनजी के दाम संशोधित करने का फैसला लिया है. IGL के अनुसार, सीएनजी की नई कीमतें शनिवार सुबह 6 बजे से प्रभावी होंगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली सरकार की पहल, बुजुर्गों के लिए खुलेंगे वयो आनंद केंद्र; मिलेगी यह सुविधा

करना होगा भुगतान

इसके बाद, दिल्ली और आसपास के शहरों में सीएनजी भरवाने वाले वाहन चालकों को पहले की तुलना में 3.89 रुपये प्रति किलो अधिक भुगतान करना होगा. इस फैसले का असर सीएनजी कार चलाने वाले लोगों के साथ- साथ ऑटो, टैक्सी और अन्य व्यावसायिक वाहनों के चालकों पर भी पड़ सकता है. ईंधन की लागत बढ़ने से रोजाना वाहन चलाने वालों का खर्च बढ़ना तय माना जा रहा है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.