हरियाणा विधानसभा में आज बड़ा दिन, 11 बिल होंगे पेश; संविदा प्रोफेसरों की नौकरी पर भी चर्चा

चंडीगढ़ | हरियाणा विधानसभा में आज सुबह 11 बजे से महत्वपूर्ण बैठक होगी. विधानसभा भवन, चंडीगढ़ में होने वाली कार्यवाही के दौरान प्रश्नकाल और शून्यकाल के अलावा कई विधायी विषयों पर चर्चा होगी. सरकार की ओर से 11 महत्वपूर्ण विधेयक सदन में विचार और पारित कराने के लिए रखे जाएंगे. बैठक में राजकीय विश्वविद्यालयों में काम कर रहे संविदात्मक सहायकों और अंशकालिक प्रोफेसरों/ लेक्चररों की नौकरी की सुनिश्चितता का मुद्दा भी उठेगा.

Vidhansabha CM

विधायक अशोक कुमार अरोड़ा ने इस संबंध में ध्यानाकर्षण सूचना संख्या- 13 दी है. विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया की ओर से इसी विषय पर स्पष्टीकरण मांगने का प्रश्न भी दिया गया था, जिसे क्लब कर दिया गया है.

125 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित

हरियाणा निजी कोचिंग संस्थानों का पंजीकरण और विनियमन अधिनियम 2024 तथा हरियाणा राज्य खेल संघ अधिनियम 2024 से संबंधित विषय सदन में आएंगे. गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड और हरियाणा जन तीव्र परिवहन निगम की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाएगी. संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के अवसर पर देशव्यापी ‘गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ को लेकर सरकार विशेष संकल्प प्रस्ताव पेश करेगी. कुरुक्षेत्र के उमरी में 5 एकड़ भूमि पर ₹124 करोड़ की लागत से गुरु रविदास धाम विकसित किया जा रहा है. यहां 125 फुट ऊंची प्रतिमा भी स्थापित की जा रही है.

CAG की रिपोर्ट

वित्त मंत्री वर्ष 2024- 25 और 2026 से संबंधित भारत के नियंत्रक- महालेखा परीक्षक (CAG) की विभिन्न रिपोर्ट सदन की मेज पर रखेंगे. इनमें राजस्व, सिविल, राज्य के वित्त, जीएसटी अनुपालन और निकाय लेखापरीक्षा से जुड़ी रिपोर्ट शामिल हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा विधानसभा में आज गरमाएगा माहौल, HKRN भर्तियों पर घमासान के आसार

11 विधेयकों पर चर्चा

  • हरियाणा विनियोग (संख्या 3) विधेयक, 2026
  • हरियाणा राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक, 2026
  • हरियाणा ग्राम शामलात भूमि (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026
  • हरियाणा स्थानीय लेखा-परीक्षा विधेयक, 2026
  • हरियाणा निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026
  • हरियाणा राज्य महिला आयोग (संशोधन) विधेयक, 2026
  • हरियाणा माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2026
  • हरियाणा पंचायती राज (संशोधन) विधेयक, 2026
  • हरियाणा राज्य भौतिक- चिकित्सा परिषद् (निरसन) विधेयक, 2026
  • हरियाणा विधि अधिकारी (विनियोजन) संशोधन विधेयक, 2026
  • हरियाणा कारबार का अधिकार विधेयक, 2026

इन विधेयकों पर सदन में चर्चा के बाद इन्हें पारित कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. बैठक के दौरान सरकार और विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर बहस होने के भी आसार हैं.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.