दिल्ली से आगरा सिर्फ 58 मिनट दूर, प्रस्तावित बुलेट ट्रेन से जुड़ेंगे यूपी- बिहार के बड़े शहर

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली से आगरा के बीच करीब 200 किलोमीटर का सफर आने वाले समय में बुलेट ट्रेन से महज 58 मिनट में पूरा किया जा सकेगा. प्रस्तावित दिल्ली- वाराणसी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर में कई बड़े शहरों को हाई-स्पीड रेल नेटवर्क से जोड़ने की योजना है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को एक कार्यक्रम में इस कॉरिडोर के तहत प्रमुख शहरों के बीच प्रस्तावित यात्रा समय की जानकारी शेयर की. इस परियोजना के पूरा होने के बाद आगरा की दिल्ली से कनेक्टिविटी तेज होने के साथ इसे कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और पटना जैसे प्रमुख शहरों से भी जोड़ा जाएगा.

bullet train

मुंबई- अहमदाबाद हाई- स्पीड रेल कॉरिडोर के बाद इसे देश के प्रमुख बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट्स में माना जा रहा है. इससे उत्तर प्रदेश और बिहार के महत्वपूर्ण औद्योगिक और पर्यटन केंद्रों की राजधानी दिल्ली से आवाजाही आसान होगी.

समय में पूरा होगा सफर

प्रस्तावित कॉरिडोर में दिल्ली से चलने वाली हाई-स्पीड ट्रेन अलग-अलग शहरों तक बेहद कम समय में पहुंचने की योजना है. दिल्ली से कानपुर 1 घंटे 50 मिनट, लखनऊ 2 घंटे 12 मिनट, प्रयागराज 3 घंटे, वाराणसी 3 घंटे 33 मिनट और पटना 4 घंटे 50 मिनट में पहुंचने का प्रस्ताव है. यमुना प्राधिकरण के पांच अर्बन सेंटर्स में से तीन को इस हाई- स्पीड रेल नेटवर्क से जोड़ने की योजना है. प्रस्तावित दिल्ली- वाराणसी हाईस्पीड ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत मथुरा में राया अर्बन सेंटर के नजदीक इटौली गांव और आगरा अर्बन सेंटर के पास एत्मादपुर मदरा गांव में स्टेशन प्रस्तावित किए गए हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में रोहतक रोड पर फर्राटेदार होगा सफर, जल्द बनेगा 61 किमी लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर

इन स्टेशनों के आसपास के क्षेत्रों को विकसित कर राजस्व जुटाने की भी योजना है. इसके लिए नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने जमीन की तलाश शुरू कर दी है. परियोजना के आगे बढ़ने के साथ इन इलाकों में कनेक्टिविटी और विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है.

देखें लिस्ट

रूट दूरी यात्रा समय
दिल्ली से आगरा 200 किमी 58 मिनट
दिल्ली से कानपुर 455 किमी 1 घंटा 50 मिनट
दिल्ली से लखनऊ 495 किमी 2 घंटे 12 मिनट
दिल्ली से प्रयागराज 750 किमी 3 घंटे
दिल्ली से वाराणसी 945 किमी 3 घंटे 33 मिनट
दिल्ली से पटना 1,170 किमी 4 घंटे 30 मिनट
Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.