अंबाला में उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के लिए करना होगा इंतजार, इन वजहो से हुई देरी

अंबाला ।  हरियाणा के अंबाला में अभी उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की सुविधा के लिए इंतजार करना होगा. बता दे कि पंचकूला में स्मार्ट मीटर का ट्रायल सफल होने के बाद लगाने का काम जारी है. लेकिन कोरोना की वहज से अंबाला के लिए स्मार्ट मीटर में देरी हो रही है. अब यह कार्य कब शुरू किया जाएगा इसके बारे में अभी तक कोई भी गाइडलाइन जारी नहीं की गई है.

SMART METER

स्मार्ट मीटर के लिए उपभोक्ताओं को करना होगा इंतजार

अंबाला में जनवरी में स्मार्ट मीटर लगवाने का काम शुरू होना था, जो अभी तक अटका हुआ है. जो अब न जाने कब शुरू किया जाएगा. अंबाला में बिजली निगम के करीब ढाई लाख उपभोक्ता है. बिजली निगम उपभोक्ताओं से हर महीने बिजली बिल वसूलता है. वही उपभोक्ताओं के घरों में इलेक्ट्रॉनिक्स मीटर भी लगे हुए हैं. वहीं बिजली निगम द्वारा उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की सुविधा देने की तैयारियों की जा रही है.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: अंबाला को जल्द मिलेगी नए रिंग रोड की सौगात, 691 करोड़ से फर्राटेदार होगा सफर

बिजली निगम ने प्रथम ट्रायल में पंचकूला में 5000 स्मार्ट मीटर लगाए थे. वहां पर इसके बेहतर परिणाम सामने आए, जिसकी वजह से वहां पर इसका कार्य लगातार किया जा रहा है. अंबाला में भी 50 उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर लगाने का काम पूरा हो चुका है, बाद में कार्य जनवरी में शुरू होना था. वही कोरोना की वहज से स्मार्ट मीटर लगाने के काम में देरी हो गई. लॉकडाउन लगने की वजह से विभाग का कार्य भी बंद हो गया. जिसकी वजह से अभी तक स्मार्ट मीटर लगने का काम नहीं हो पाया है. अंबाला में काम कब शुरू किया जाएगा इसके लिए अभी तक कोई गाइडलाइन तैयार नहीं की गई है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.