Haryanvi Song: रेणुका पंवार के इस गाने ने तोड़ा रिकॉर्ड, वीडियो पर 100 करोड़ व्यूज

मनोरंजन । हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की नई सनसनी रेणुका पंवार इन दिनों अपने गानों को लेकर खूब चर्चाओं में हैं. उनके गाने लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं. छोटी सी उम्र में रेणुका पंवार ने अपनी सुरीली आवाज से खूब लोकप्रियता हासिल कर ली है. रेणुका पंवार का हाल ही में गाया एक गाना इन दिनों तहलका मचा रहा है. हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट अपडेट कर फैंस को खुशखबरी दी है. उनका गाना ’52 गज का दामन ‘ ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है. इस गाने के सुर्खियों की वजह दरअसल , इस गाने पर एक बिलियन के पार व्यूज पहुंच गए हैं.

RENUKA

रेणुका पंवार ने पोस्ट के साथ एक कैप्शन लिख अपने फैंस को इस प्यार के लिए शुक्रिया कहा है. उन्होंने आगे लिखा कि आप सबके प्यार और आशीर्वाद की बदौलत ही हमने नामुमकिन को मुमकिन किया है. साथ ही उन्होंने अपने इस गाने की पूरी टीम को भी बधाईयां दी है. रेणुका ने आगे कहा कि अभी तो शुरुआत है ,सफर बहुत लंबा तय करना है, अपना प्यार और आशीर्वाद हमेशा यूंही बनाएं रखना …. हार्दिक धन्यवाद.

गाने में अपने अभिनय और खुबसूरती से दीवाना बनाने वाली प्रांजल दहिया ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को इतना अधिक प्यार देने पर आभार व्यक्त किया है. 52 गज का दामन पहला ऐसा हरियाणवी गाना है, जिसपर एक बिलियन के पार व्यूज पहुंच गए हैं. फैंस भी उनकी पोस्ट पर कमेंट कर इस सफलता के लिए उनको बधाइयां दें रहें हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.