हरियाणा के इस गांव को मिली 53 लाख की सौगात, मंत्री ने किया ऐलान; तीन जगह से आएगा पैसा

पानीपत | संत शिरोमणि रविदास की कलश यात्रा पानीपत के गांव डाडोला पहुंची, जहां ग्रामीणों के लिए एक नई विकास परियोजना की घोषणा भी हुई. बता दें कि हरियाणा के पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने गांव में 53 लाख रुपए की लागत से अंबेडकर भवन बनाने की घोषणा की. भवन के लिए राशि तीन अलग- अलग मदों से उपलब्ध कराई जाएगी.

City Colony Town Shahar

कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि कुल लागत में से 21 लाख रुपए उनके निजी कोष से दिए जाएंगे. जिला परिषद की ओर से 21 लाख रुपए और ब्लॉक समिति की तरफ से 11 लाख रुपए की राशि उपलब्ध कराई जाएगी. इस तरह अंबेडकर भवन के निर्माण के लिए कुल 53 लाख रुपए जुटाए जाएंगे.

मिलेगा स्थान

नया अंबेडकर भवन केवल कार्यक्रमों के आयोजन तक सीमित नहीं रहेगा. इसका इस्तेमाल गांव में सामाजिक, शैक्षणिक और सामुदायिक गतिविधियों के लिए भी किया जा सकेगा. मंत्री ने कहा कि सरकार गांवों में सुविधाएं बढ़ाने और विकास के कामों को आगे ले जाने पर जोर दे रही है. उन्होंने कहा कि गांव मजबूत होंगे तो देश भी मजबूत होगा. विकास की रफ्तार बढ़ाने में ग्रामीणों की भागीदारी भी जरूरी है.

भाईचारे का संदेश

कार्यक्रम के दौरान संत शिरोमणि रविदास के विचारों पर भी चर्चा हुई. कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि संत रविदास महाराज ने समाज को मानवता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया था. कलश यात्रा के जरिए भी इन्हीं विचारों को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है. मंत्री ने बताया कि कुछ दिन पहले जालंधर से संत निरंजन दास भी डाडोला पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने यहां अंबेडकर भवन और रविदास की मूर्ति का अनावरण किया था.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.