हरियाणा में 30 जून तक बंद रहेंगे स्कूल, आज से शुरू होगी बच्चों की ऑनलाइन क्लासेस

चंडीगढ़ । हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सभी स्कूलों की छुट्टियों को 30 जून तक बढ़ा दिया है. बता दे कि कोविड व ब्लैक फंगस के मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. स्टॉफ रोस्टर के हिसाब से स्कूल आता रहेगा. 16 जून से बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो जाएगी. वही 12 वी का रिजल्ट भी 1 महीने के अंदर घोषित किया जाएगा.

School Image

आज से शुरू होगी बच्चों की ऑनलाइन क्लासेस 

शिक्षा मंत्री कवर पाल ने कैबिनेट बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सभी सरकारी व निजी स्कूल बच्चों के लिए 15 दिन और बंद रहेंगे. साथ ही बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई की समय सारणी तैयार कर ली गई है. उसी के अनुसार शिक्षक बुधवार से बच्चों को पढ़ाएंगे. हालात जब तक पूरी तरह से सामान्य नहीं हो जाते स्कूलों को नहीं खोला जाएगा. अभी जल्दबाजी में कोई भी फैसला नहीं लिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

अभी तक कोरोना का खतरा पूरी तरह टला नहीं है. वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा कोरोना की तीसरी लहर की भी आशंका जताई जा रही है. इसलिए सतर्क रहने की आवश्यकता है. साथ ही उन्होंने बताया कि 12वीं का रिजल्ट तैयार करने के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन से बैठक की जाएगी. उसमें रिजल्ट को लेकर विस्तृत चर्चा होगी. रिजल्ट बनाने के लिए पैटर्न पर भी विचार विमर्श किया जाएगा. केंद्र सरकार की तरफ से सीबीएसई के 12वीं के रिजल्ट को लेकर गठित समिति की रिपोर्ट पर भी हमने नजर बनाई हुई है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.