हरियाणा में 2651 राशन डिपो के लाइसेंस होंगे जारी, 10 नवंबर तक करें आवेदन

हिसार | हरियाणा में अपना छोटा कारोबार शुरू करने की सोच रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में कई युवा और महिलाएं रोजगार के नए अवसर तलाश रहे हैं। ऐसे में राशन डिपो चलाना उनके लिए स्वरोजगार का एक विकल्प बन सकता है। अब राज्य सरकार ने खाली पड़े राशन डिपो के लाइसेंस आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में रिक्त 2651 राशन डिपो के लाइसेंस देने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।

Haryana Ration Own Depot Open

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 10 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया जा चुका है। राशन डिपो लाइसेंस आवंटन में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है।

लोगों को मिलेगी राहत

इससे प्रदेश की महिलाओं को स्वरोजगार के नए अवसर मिल सकेंगे। वहीं, पात्र युवाओं के लिए भी राशन डिपो संचालन के माध्यम से आजीविका का रास्ता खुल सकता है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अनुसार, नए राशन डिपो खोलने का उद्देश्य पात्र परिवारों तक राशन की सुविधा आसानी से पहुंचाना है। प्रदेश के जिन इलाकों में राशन डिपो दूर हैं, वहां रहने वाले परिवारों को इससे राहत मिलने की उम्मीद है। नए डिपो शुरू होने से सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत बनाने में भी मदद मिलेगी।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक आवेदक हरियाणा सरकार के अंत्योदय सरल पोर्टल saralharyana.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। वहीं, आवेदन से जुड़ी पात्रता, जरूरी दस्तावेज और अन्य शर्तों की जानकारी खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट haryanafood.gov.in पर उपलब्ध है।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.