सूरजकुंड मेले में दिखी 20 किलो की विशाल घड़ी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश; जानें खासियत

फरीदाबाद | घर की दीवार पर लगी घड़ी आमतौर पर समय देखने के काम आती है, लेकिन फरीदाबाद के सूरजकुंड दिवाली मेले में एक ऐसी घड़ी लोगों का ध्यान खींच रही है, जिसे देखकर हर कोई उसकी कारीगरी और कीमत जानना चाहता है। इसका वजन 20 किलो से ज्यादा है और इसे खरीदने के लिए 25 हजार रुपये खर्च करने होंगे। बता दें कि यह 48 इंच की विशाल दीवार घड़ी दिल्ली के कारीगर नीलकमल मेले में लेकर आए हैं।

Unique Wall Clock

आम की लकड़ी से तैयार इस घड़ी पर हाथों से बारीक डिजाइन बनाया गया है। फिलहाल इसे कोई खरीदार नहीं मिला है, लेकिन कारीगर को उम्मीद है कि मेले में इसकी कीमत समझने वाला ग्राहक जरूर आएगा।

आकर्षण का केंद्र

सूरजकुंड दिवाली मेले में इस घड़ी को देखने के लिए लोग रुक रहे हैं। इसके बड़े आकार, वजन और लकड़ी पर की गई कारीगरी को लेकर दर्शकों में उत्सुकता है। नीलकमल के मुताबिक, उन्होंने इस बार मेले में कुछ अलग पेश करने के इरादे से इतनी बड़ी घड़ी तैयार की है। नीलकमल लकड़ी से अलग-अलग आकार की घड़ियां बनाते हैं। उनके पास 12, 16, 18, 20 और 24 इंच सहित कई आकार की घड़ियां उपलब्ध हैं। छोटी घड़ियों की कीमत 1200 रुपये से शुरू होती है। आकार और डिजाइन के अनुसार कीमत बढ़ती जाती है।

मिलते हैं सजावटी सामान

कारीगर के स्टॉल पर केवल महंगी घड़ियां ही नहीं, बल्कि कम कीमत वाले सजावटी सामान भी मौजूद हैं। यहां 50 रुपये से शुरू होने वाले आइटम खरीदे जा सकते हैं। उनकी कीमत डिजाइन, गुणवत्ता और आकार के हिसाब से अलग-अलग है। फिलहाल, 25 हजार रुपये की यह विशाल घड़ी मेले में लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। अब देखना होगा कि मेले के दौरान इसे कौन खरीदता है और यह किसके घर की दीवार की शोभा बढ़ाती है।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.