चंडीगढ़ | सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हरियाणा के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ने वाली है। ऐसे में अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी तेज कर देनी चाहिए। बता दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) करीब 14 हजार पदों के लिए भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करने की तैयारी में है। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने एक्स पर जानकारी दी है कि भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर तैयार करने का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है।

आयोग की ओर से जारी होने वाले कैलेंडर में CET ग्रुप-D, CET स्टेज-2 और आगामी नई भर्तियों के विज्ञापनों से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। इससे अभ्यर्थियों को परीक्षा की संभावित तारीखों और भर्ती प्रक्रिया की तैयारी करने में मदद मिलेगी।
जल्द आएंगे नए भर्ती विज्ञापन
हिम्मत सिंह ने बताया कि युवाओं को रोजगार के नए अवसर देने के लिए करीब 8,000 पदों पर नई भर्तियों के विज्ञापन भी जल्द जारी किए जाएंगे। वहीं, CET स्टेज-2 परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कार्य पूरा हो चुका है। अब अभ्यर्थियों को परीक्षा कैलेंडर और नए भर्ती विज्ञापनों का इंतजार है। आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे भर्ती और परीक्षा से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए HSSC की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।
आयोग द्वारा आगामी परीक्षाओं का कैलेंडर तैयार करने का कार्य अंतिम चरण में है। जल्द ही आयोग द्वारा परीक्षा कैलेंडर जारी किया जाएगा, जिसमें CET Group-D, CET Stage-2 और आगामी नए पदों के लिए जारी होने वाले विज्ञापनों की जानकारी दी जाएगी। https://t.co/C2Xfh0l9Rb
— Himmat Singh (@advhimmatsingh) November 8, 2026