खुशखबरी: जींद से अमृतसर रूट पर शुरू हुई सीधी बस सेवा, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

जींद | लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों के लिए बस का सही समय और सुविधाजनक रूट मिलना काफी जरूरी होता है। अब जींद से अमृतसर जाने वाले यात्रियों को रोडवेज ने एक और ऑप्शन दिया है। पहले सफीदों से चलने वाली बस को अब जींद से संचालित किया जा रहा है। बता दें कि करीब 1 महीने पहले सफीदों से अमृतसर के लिए शुरू की गई रोडवेज बस को यात्रियों की कम संख्या के चलते जींद से चलाने का फैसला लिया गया है।

Jind Roadways

पहले दिन जींद से 25 यात्रियों ने इस बस में सफर किया। रोडवेज अधिकारियों को आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। आइए जानते हैं विस्तार से पूरी खबर ताकि आपको इन डीप ऑल डीटेल्स मिल सके…

सुबह जींद से रवाना होगी बस

नई व्यवस्था के तहत, बस सुबह 6 बजे जींद से चलकर सफीदों पहुंचेगी। यहां से सुबह 7 बजे अमृतसर के लिए रवाना होगी। इसके बाद बस असंध, कैथल, चीका और पटियाला होते हुए अमृतसर पहुंचेगी। इस रूट से सफर पूरा करने में करीब 11 घंटे लगेंगे। जींद से सफीदों होकर अमृतसर की दूरी करीब 416 किलोमीटर है। इस सफर के लिए यात्रियों को 550 रुपये किराया देना होगा। पहले यह बस सफीदों से सुबह 7 बजे चलती थी और करीब 10 घंटे में अमृतसर पहुंचती थी।

मिलेंगे 2 ऑप्शन

जींद से अमृतसर के लिए पहले से एक अन्य बस भी संचालित है। यह सुबह साढ़े 9 बजे संगरूर और पातड़ा के रास्ते अमृतसर जाती है। ऐसे में यात्रियों के पास अब 2 अलग-अलग रूट और समय का ऑप्शन अवेलेबल है। जींद बस स्टैंड के डीआई सुनील पूनिया के अनुसार, सफीदों से यात्रियों की संख्या कम थी। जींद से बस चलाने पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। साथ ही, इससे लोगों की परेशानी काफी हद तक कम हो जाएगी।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.