रेवाड़ी से आगरा के बीच फिर शुरू हुई सीधी बस सेवा, फटाफट देखें रूट व टाइमिंग

रेवाड़ी | हरियाणा के रेवाड़ी और आसपास के जिलों से आगरा-मथुरा जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। कोसली सब डिपो से आगरा के लिए रोडवेज बस सेवा दोबारा शुरू कर दी गई है। इस बस के चलने से रेवाड़ी, गुरुग्राम और पलवल के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। बता दें कि यह बस कोसली से सुबह 4:55 बजे रवाना होगी और सुबह 6:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। इसके बाद भिवाड़ी, सोहना, पलवल और होडल होते हुए मथुरा के रास्ते दोपहर करीब 12 बजे आगरा पहुंचेगी।

Rewari to Agra Bus Service

बस का रूट कोसली से शुरू होकर रेवाड़ी, भिवाड़ी, सोहना, पलवल, होडल, कोसी, मथुरा और फरह होते हुए आगरा तक रहेगा। वापसी में बस आगरा से दोपहर 12:40 बजे चलेगी। यह दोपहर 3:40 बजे पलवल और शाम 6:40 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। इसके बाद कोसली के लिए रवाना होगी।

इतना होगा किराया

कोसली से आगरा तक का किराया 380 रुपये तय किया गया है, जबकि रेवाड़ी से आगरा जाने वाले यात्रियों को 335 रुपये देने होंगे। इस सेवा से बावल और धारूहेड़ा के औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले उत्तर प्रदेश के लोगों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी।

बसों का इंतजार

वहीं, खाटूश्याम और बालाजी जाने वाली रोडवेज बसों का संचालन बंद होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। फिलहाल, लोग निजी वाहनों से धार्मिक स्थलों तक पहुंच रहे हैं। कार्य निरीक्षक जसवंत सिंह के अनुसार, यात्रियों की मांग को देखते हुए दूसरे रूटों पर भी बसें शुरू की जा सकती हैं। शादी के सीजन को देखते हुए इस बस सेवा को दोबारा शुरू किया गया है।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.