बर्फबारी देखने के लिए नहीं करनी पड़ेगी टैक्सी की तलाश, अंबाला से मिलेंगी सीधी रोडवेज बसें; जानें टाइम और किराया

अंबाला | दिसंबर में पहाड़ों की सैर का अपना अलग ही मजा है। बर्फबारी देखने और सर्दियों की छुट्टियां बिताने के लिए हरियाणा के लोग भी कुल्लू-मनाली और शिमला का रुख करते हैं। अगर आप अंबाला या आसपास के जिलों से हिमाचल जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो हरियाणा रोडवेज की बस सेवा आपके सफर को आसान बना सकती है। बता दें कि अंबाला छावनी बस स्टैंड से कुल्लू-मनाली के लिए रोजाना 5 बसें चलाई जाती हैं।

Ambala Roadways Bus

यात्रियों की सुविधा के लिए सुबह से शाम तक अलग-अलग समय पर बसें उपलब्ध हैं। सामान्य बस का किराया करीब 740 रुपये है। अंबाला छावनी बस स्टैंड के काउंटर इंचार्ज बहादुर सिंह के मुताबिक, कुल्लू-मनाली के लिए बसों के रवाना होने का समय इस प्रकार रहेगी।

देखें टाइम

  • सुबह 7 बजे
  • सुबह 8:30 बजे
  • दोपहर 1 बजे
  • शाम 6 बजे
  • शाम 7:30 बजे

मिलेंगी ये सुविधाएं

अंबाला से कुल्लू-मनाली तक सामान्य बस का किराया लगभग 740 रुपये है। वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों को रोडवेज के नियमों के अनुसार किराये में छूट मिलती है। प्रत्येक बस में करीब 52 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है और महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें भी उपलब्ध हैं। यात्रियों को पहले से टिकट बुक कराने की जरूरत नहीं है। बस में बैठने के बाद कंडक्टर टिकट जारी करता है। लंबे सफर के दौरान बसें प्रमुख पड़ावों पर 10 से 15 मिनट रुकती हैं। भोजन और जलपान के लिए ढाबों पर भी ठहराव होता है। बसों में पेयजल की व्यवस्था भी बताई गई है।

शिमला और रामपुर की सेवा

कुल्लू-मनाली के अलावा शिमला और रामपुर जाने वाले यात्रियों को भी बस की सुविधा मिलती है। पानीपत डिपो की एक बस दिल्ली से चलकर अंबाला होते हुए शिमला और आगे रामपुर तक जाती है। यह बस धरमपुर और कंडाघाट जैसे प्रमुख पड़ावों से होकर गुजरती है। ऐसे में दिसंबर की छुट्टियों में हिमाचल घूमने जाने से पहले बस का समय और उपलब्धता अंबाला बस स्टैंड के काउंटर से जरूर पता कर लें।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.