शराब के नशे में हैड कांस्टेबल ने की महिला से छेड़छाड़, केस दर्ज

पंचकूला । जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं तो सुरक्षा की उम्मीद कैसे की जा सकती है. जी हां , ऐसा ही एक मामला सामने आया है हरियाणा के पंचकूला से . यहां पंचकूला पुलिस के पी. ओ. सैल में कार्यरत एक हैड कांस्टेबल पर शिमला निवासी महिला ने छेड़छाड़ के आरोप लगाएं है. महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि हैड कांस्टेबल शराब के नशे में धूत था. वहीं मामले को लेकर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

rape

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी फैमिली के साथ शिमला से पंचकूला किसी निजी काम से आई थी. उन्होंने सेक्टर-21 में स्थित एक प्राइवेट होटल में अपने ठहरने का इंतजाम किया हुआ था. डिनर करने के बाद जब वह परिजनों के साथ होटल के पार्क में घूमने गई तो वहां शराब के नशे में एक पुलिसकर्मी टहल रहा था.

महिला ने बताया कि पहले तो पुलिसकर्मी उसको दूर से गंदे इशारे कर रहा था और फिर पास आकर छेड़खानी करने लगा. इस दौरान जब उसके परिजनों ने उसे टोका तो पुलिसकर्मी ने उसे व उसकी भाभी को थप्पड़ मारें. पुलिसकर्मी ने इस दौरान उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश की और साथ ही गंदी-गंदी गालियां कर धमकी देने लगा. सूचना मिलते ही सेक्टर-21 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि हैड कांस्टेबल विक्रमजीत कुछ लोगों के साथ झगड़ रहा है. पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया. इसी दौरान पुलिसकर्मी विक्रमजीत मौके से नौ-दो ग्यारह हो गया.

यह भी पढ़े -  पंचकूला की मशहूर पंचम पूड़ी के दीवाने हुए लोग, 20 साल से बरकरार है जादू; ऑनलाइन ऑर्डर में भी जबरदस्त डिमांड
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.