गृहमंत्री अनिल विज से मिलने पहुंचे महाभारत के द्रोणाचार्य, दोस्त की मदद का किया आग्रह

अंबाला । महाभारत सीरियल में द्रोणाचार्य की भूमिका निभाने वाले सुरेंद्र पाल  गृह मंत्री अनिल विज के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंचे. मुंबई से आए सुरेंद्र पाल ने बताया कि वे विज की कार्य कुशलता से काफी खुश है. उन्होंने अनिल विज से मुलाकात के दौरान अपने दोस्त के साथ हुए फ्रॉड के मामले की जांच का आग्रह किया. इसके बाद विज ने तुरंत प्रभाव से इसकी जांच के आदेश जारी कर दिए.

anil vij

अनिल विज से अपने दोस्त की मदद के लिए महाभारत के द्रोणाचार्य ने की मुलाकात 

वही मीडिया से बातचीत करते हुए सुरेंद्र पाल ने कहा कि वह विशेष तौर पर गृह मंत्री अनिल विज का हाल चाल पूछने के लिए आए थे. साथ ही उन्होंने अनिल विज से बहादुरगढ़ के रहने वाले अपने दोस्त जो कि पेशे से प्रोड्यूसर व निर्देशक है, उनके साथ एक फ्रॉड हो गया इस मामले की निष्पक्षता से जांच करवाने के लिए आग्रह किया है. सीरियल अभिनेता सुरेंद्र पाल ने कहा कि बीमार होने के बावजूद अनिल विज लोगों की दिलों जान से सेवा कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि देश में ऐसे राजनीतिज्ञों की काफी आवश्यकता है. वह मुंबई से अंबाला अपने दोस्त की फरियाद लेकर पहुंचे थे. अनिल विज से हुई मुलाकात में विज ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.