प्राईवेट पार्ट में बोतल डालकर गर्भवती गाय की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

अंबाला । हरियाणा के अंबाला से एक बेहद ही क्रुरता भरा मामला सामने आया है. जिलें के गांव थबड़ में एक गाय की बेहद क्रुरता पूर्वक तरीके से हत्या कर दी गई. गाय छः महीने की गर्भवती थी. पुलिस ने हत्या के शक में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

Jail

गांव निवासी सुभाष चन्द्र ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उसने घर में एक पालतू गाय रखी हुई थी. उसका अपना एक बाग भी है जिसकी देखभाल करने के लिए उसने यूपी के सहारनपुर निवासी अल्ताफ को रखा हुआ था. दूसरे पशुओं के साथ गाय को भी वही पर बांधा जाता था.

सुभाष ने आरोप लगाते हुए कहा कि अल्ताफ ने गाय के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल डाल दी. इसकी वजह से गाय की हालत दिन-प्रतिदिन खराब होती चली गई. उसने पशु चिकित्सक से गाय का इलाज भी करवाया लेकिन गाय की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ. कई दिनों तक बीमार रहने के बाद आखिरकार गाय ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने आरोपी अल्ताफ को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की सच्चाई जानने के लिए उससे पुछताछ कर रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.