6 साल की बच्ची खाती थी बाल, पेट से निकाला डेढ़ किलो का गुच्छा

पंचकूला । 6 साल की बच्ची के पेट से करीब डेढ़ किलो बाल का गुच्छा निकला है. पंचकूला सेक्टर 6 के सिविल अस्पताल में डॉक्टर्स ने सर्जरी कर ये बाल निकालने. चंडीगढ़ की रहने वाली बच्ची गुरलीन के पेट में दर्द रहता था और उसका पेट भी निकल आया था.

corona virus doctor image

वह पिछले कुछ समय से खाना भी नहीं खा रही थी और कमजोर होने लगी थी. परिवार वाले गुरलीन को सेक्टर 6 के जनरल अस्पताल ले गए. यहां पर सीनियर सर्जन डॉ. विवेक भादू ने बच्ची का इलाज किया. वीरवार को सर्जरी करने के बाद बालों का गुच्छा निकाला गया.

ट्राइसिटी में ऐसा पहली बार हुआ है जब इतनी कम उम्र की बच्ची के पेट से डेढ़ किलो बालों का गुच्छा निकाला गया हो. पंचकूला के सिविल अस्पताल में 4 से 5 साल पहले भी एक ऐसा ऑपरेशन हुआ था. लेकिन उस मरीज की उम्र 22 वर्ष थी.

यह भी पढ़े -  पंचकूला की मशहूर पंचम पूड़ी के दीवाने हुए लोग, 20 साल से बरकरार है जादू; ऑनलाइन ऑर्डर में भी जबरदस्त डिमांड

Abhishek is a professional news writer who specializes in national affairs, public policy, and key social issues shaping the country. His reporting is grounded in verified facts, credible sources, and on ground perspectives that reflect real conditions beyond official statements. He places strong emphasis on clarity, context, and responsible journalism so readers can understand not just what is happening, but why it matters.