हरियाणा में फिर से शुरू हुई वोल्वो बसें, ऑनलाइन होंगी टिकट बुकिंग

चंडीगढ़ । हरियाणा में सोमवार से वोल्वो बसें सड़कों पर उतरने जा रही है. चंडीगढ़ से दिल्ली व गुरुग्राम जाने वाली सवारियां इस बस के सफ़र का मज़ा ले सकेंगी. इससे पहले सरकार द्वारा इंटर- स्टेट बस सर्विस को भी शुरू किया जा चुका है. वोल्वो बसों के लिए टिकट बुकिंग ऑनलाइन माध्यम के ज़रिए होंगी.

वोल्वो बसों के चलने के लिए यह मानक तय किया गया है कि बस की कुल सीटिंग क्षमता के 50% या इससे ज्यादा की बुकिंग होने पर ही बस चलेंगी. बसों के रुट्स और फेरे बढ़ाने को लेकर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा परिवहन विभाग के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं. बैठक में फैसला लिया गया कि प्रदेश में वोल्वो बस सेवा को फिर से शुरू किया जाएं. हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के लिए भी पहली जुलाई से रोडवेज बसों को शुरू कर दिया गया है.

हरियाणा परिवहन बेड़े में 3500 के करीब सामान्य बसों की संख्या है. इनमें से 2066 बसों को सड़कों पर उतारा जा चुका है. कोविड 19 की वजह से अगर हालात दोबारा ना बिगड़े तो जल्द ही बाकी बसें भी सड़कों पर फराटे भरती नजर आएंगी. कोविड -19 की वजह से परिवहन विभाग को अब तक 1400 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का नुक़सान झेलना पड़ा है.

जानिए किस डिपो से चल रही है कितनी बसें

डिपो     बस

अंबाला   136

भिवानी    111

चंडीगढ़    54

चरखी दादरी   82

नई दिल्ली       65

फरीदाबाद      70

गुरुग्राम         65

फतेहाबाद      79

हिसार          134

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

जींद             106

झज्जर            94

कुरुक्षेत्र            72

कैथल               94

करनाल            104

नारनौल             82

नूंह                    51

पलवल               53

पानीपत              84

पंचकूला             61

रोहतक              125

सोनीपत              86

रेवाड़ी                  83

सिरसा                113

यमुनानगर             62

जल्द शुरू होगी सभी बसें

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी से धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहें हैं. इसको मद्देनजर रखते हुए सड़कों पर रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. 5 जुलाई से लोगों को वोल्वो बस में सफर करने का मौका मिलेगा. पड़ोसी राज्यों में भी बस सर्विस को दोबारा से शुरू कर दिया गया है. आने वाले दिनों में सभी बसों को सड़कों पर उतार दिया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.