प्यार के नशे में युवक ने कटवा ली दोनों टांगें, जानिए पूरा मामला

पानीपत । एक युवक पर प्यार का ऐसा भूत चढ़ा कि उसने गर्लफ्रेंड को दिखाने के लिए अपनी दोनों टांगें कटवा डाली. प्रेमी ने इन सभी दीवानगी दिखाई. उस समय वह शराब के नशे में था अब प्रेमी अस्पताल में है और पुलिस मामले की जांच कर रही है. पानीपत में शराब के नशे में अपनी गर्लफ्रेंड से बात कर रहे युवक की किसी बात को लेकर प्रेमिका से तकरार हो गयी. तकरार इतनी बढ़ गयी कि युवक प्रेमिका को गालियां देने लगा इसके बाद वीडियो कॉल पर प्रेमिका को दिखाने के लिए ट्रेन के नीचे अपनी दोनों टांगें कटवाली. लोगों ने जीआरपी को मामले की सूचना दी. पुलिस ने गंभीर हालत में युवक को सिविल अस्पताल भिजवाया, जहाँ से युवक को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है.

PANIPAT NEWS TODAY 3
जानकारी के अनुसार 122 वर्षीय युवक शनि मंदिर के पास रेलवे लाइन पर काफी देर से वीडियो कॉल पर किसी युवती से बात कर रहा था. युवक शराब के नशे में था और ज़ोर ज़ोर से आई लव यू सोना सोना कहकर चिल्ला रहा था. कुछ देर बाद युवक को लोगों ने गुस्से में बात करते हुए सुना. युवक सामने वाले को बोल रहा था कि तूने मेरी जिंदगी खराब कर दी, मैं तुझे इतना प्यार करता हूँ. काफी देर तक युवक वीडियो कॉल पर सामने वाले से लड़ता रहा.

इसी दौरान ट्रेन आई तो युवक ने दोनों पैरों को पटरी पर रख दिया. युवक के दोनों पैर टखनों तक कट गए. बेसुध हालत में युवक को सिविल अस्पताल लाया गया है. युवक अपना नाम पप्पू बता रहा है. फिलहाल युवक की हालत गंभीर है, और बेहोश है. पुलिस ने उसे इलाज के लिए रोहतक पीजीआई भिजवा दिया है. जीआरपी युवक का मोबाइल फ़ोन तलाश कर रही है. इस बारे में जांच अधिकारी ईश्वर का कहना है, कि अब तक युवक की शिनाख्त नहीं हुई है. जिन लोगों ने पूरी घटना देखी है उनसे पूछ्ताछ की जा रही है.

Avatar of Ajay Raj
Ajay Raj
View all posts