पुलिस की 24 टीमों ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, बीपीएल परिवारों को अलॉट फ्लैट्स में रहते थे दूसरे लोग, 3 दिन में फ्लैट खाली करने का नोटिस दिया

रोहतक | रविवार को रोहतक के सेक्टर-4 एक्सटेंशन और सनसिटी सेक्टर-36 ए में बने बीपीएल फ्लैट्स में पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की. एसटीएफ और अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने सुबह 6:30 से 9:30 बजे तक फ्लैट खंगाले. 24 टीम में शामिल 100 से ज्यादा जवानों ने छापेमारी की तो पता चला कि दूसरों के फ्लैट्स में लोग ताला तोड़कर रह रहे थे. जबकि यह फ्लैट किसी और की नाम अलाट है. ऐसे लोगों को फ्लैट खाली करने के लिए 3 दिन का नोटिस चस्पा दिया गया है. वहीं पुलिस ने 10 संदिग्ध लोगों को भी पकड़ा है. इनमें एक युवक का चेहरा स्कूटी चोरी करने वालों से मिलता है, तो उससे पूछताछ की जा रही है.

Police Photo

अचानक पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से दोनों जगहों पर भगदड़ मची रही. कुछ संदिग्ध लोग छतों पर चढ़कर भी भागे, जिन्हें पकड़ लिया गया. दरअसल बीपीएल के कुछ फ्लैट खाली पड़े हैं, कुछ लोग अलॉटमेंट के बाद रहने नहीं आए. ऐसे फ्लैट्स को शराबियों ने अड्डा बना लिया है. श्याम होते ही यहां बोतलें खुलनी शुरू हो जाती है. कई बार तो शराबी दिन में ही पैग पीने लग जाते हैं. हुड्डा इन फ्लैट्स की सुध नहीं ले रहा, इसलिए यहां इस तरह की गतिविधियां हो रही है. अब पुलिस ने छापेमारी की तो सब कुछ खुलकर सामने आ गया है.

आंख खुली नहीं पुलिस खड़ी देखी

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने टीम बनाई. अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में टीम में शामिल 100 से ज्यादा जवान 6:30 बजे ही सेक्टर-4 एक्सटेंशन में पहुंच गए. थाना प्रभारी को छोड़कर सभी जवान प्राइवेट गाड़ियों में ही थे. यहां पहुंचते ही सबसे पहले मेन गेट को बंद कर दिया गया और पुलिस तैनात कर दी गई. ताकि कोई बाहर न जा सके. टीम अलग-अलग टुकड़ों में बांट दी गई और हर टुकड़ी ने एक साथ हर फ्लैट पर दस्तक दी. पुलिस ने यहां रहने वाले सभी लोगों के दस्तावेज जांचें. इतनी बड़ी संख्या में पुलिस को देखकर भगदड़ मच गई.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

ऐसे पकड़े संदिग्ध

अचानक पुलिस को देखकर कुछ संदिग्ध लोग वहां से भागने लगे. करीब 10 लोग ऐसे पकड़े जो भागने की फिराक में थे. अब उनसे पूछताछ की जाएगी कि वे किसी अपराधिक गतिविधियों में तो शामिल नहीं. जिस तरह से पुलिस को देख कर भाग रहे थे उससे अंदेशा है कि किसी वारदात का भी खुलासा हो सकता है. एक युवक छत से कूदकर भागने लगा तो पुलिस के जवानों ने उसे दबोच लिया. उस पर शक है कि वह स्कूटी चोरी वारदात में शामिल है. संदिग्ध की सूचना मिलने पर कुछ लोगों को तो सोते हुए ही दबोच लिया गया.

फ्लैट किसी और का, ताला तोड़कर रहता है कोई और

पुलिस की टीम ने सेक्टर-4 एक्सटेंशन के बाद सनसिटी सेक्टर-36 ए में भी छापेमारी की. जांच की गई तो सामने आया कि कुछ फ्लैट्स किसी और के नाम है, लेकिन इनका ताला तोड़कर लोग रहने लगे. अलाॅटी व्यक्ति नहीं आया तो गैर कानूनी तरीके से यहां लोगों ने कब्जा कर लिया. पुलिस ने उन्हें फ्लैट खाली करने के लिए 3 दिन का समय दिया है. नहीं तो इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

576 फ्लैट है, 60 में सजती शराबियों की महफिल

जांच पड़ताल के बाद सामने आया है कि दोनों जगहों पर पर 576 बीपीएल फ्लैट्स है. इनमें से अधिकतर ललाट हो चुके हैं और करीब 60 फ्लैट ऐसे हैं जो हुड्डा की देखरेख में है. इन फ्लैट में कोई आता जाता नहीं तो यहां शराबियों की महफिल सजने लगी. ऐसे सभी फ्लैट्स को चिन्हित कर लिया गया है.

Abhishek is a professional news writer who specializes in national affairs, public policy, and key social issues shaping the country. His reporting is grounded in verified facts, credible sources, and on ground perspectives that reflect real conditions beyond official statements. He places strong emphasis on clarity, context, and responsible journalism so readers can understand not just what is happening, but why it matters.