दिल्ली चंडीगढ़ जाने वाली बसों के लिए खुशखबरी, परिवहन विभाग ने चलाई वोल्वे बसें

चंडीगढ़। हरियाणा राज्य परिवहन विभाग ने वोलवो बसों का संचालन शुरू कर दिया है. गुरुग्राम व चंडीगढ़ से वाया नई दिल्ली तक  बसे चलना शुरू हो गई है. साथ ही रोडवेज ने फैसला किया है कि जब तक यात्रियों की संख्या नहीं बढ़ जाती तब तक प्रदेश में वोल्वो बसों की टिकट ऑफलाइन ही मिलेगी.

गुरुग्राम व चंडीगढ़ के यात्रियों के लिए अच्छी खबर 

बता दे कि अभी रोडवेज की बस में 30 से 35 यात्री ही सफर कर रहे हैं. रोडवेज के महानिदेशक वीएस दहिया ने बताया कि रोडवेज की सभी बसें फिलहाल नहीं चलाई गई है, फिलहाल सवारियों के अनुसार ही बसों को चलाया जा रहा है. जैसे जैसे सवारियों की संख्या बढ़ेगी वैसे ही और बसों को भी चलाया जाएगा.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.