काम की बात: वाहनों पर जल्द लगवाएं कलर कोडिड स्टीकर, नहीं तो कटेगा चालान

अंबाला । सरकार की नई हिदायत सामने आई है जिसके अनुसार सभी वाहनों पर उच्च सुरक्षा पंजीकरण प्लेट (HSRP) व कलर कोडिड स्टीकर लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है. ऐसा न करने पर चालान कटने के आप स्वयं जिम्मेदार होंगे.आरटीए गौरी मिढ्ढा ने बताया कि कुछ वाहन मालिकों ने अभी तक HSRP व कलर कोडिड स्टीकर अपने वाहनों पर नहीं लगवाएं है. वाहन मालिकों को सरकार द्वारा ऑनलाइन HSRP के लिए आवेदन पर सुविधा मुहैया करवाई गई है.

TRAFFIC POLICE

सरकार की अपील के बावजूद भी यदि वाहन मालिक अपने वाहन पर HSRP व कलर कोडिड स्टीकर नहीं लगवाएगा तो उन वाहनों के चालान काटे जाएंगे और उनके खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा. इतना ही नहीं उनके वाहनों को परिवहन पोर्टल पर वाहनों का आरटीए कार्यालय द्वारा कोई कार्य नहीं किया जाएगा जैसे कि पासिंग,परमिट इत्यादि कार्यों पर रोक लगा दी जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के सुरेंद्र ने तैयार की अनोखी घड़ी जो बताएगी 29 देशों का समय, जानें कैसे करेगी काम
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.