मेरा पानी मेरी विरासत योजना के तहत पंजीकरण की तिथि को बढाया, अब 31 जुलाई तक कर सकते है रजिस्ट्रेशन

चंडीगढ़ | मेरा पानी मेरी विरासत योजना को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लांच किया था. बता दें कि इस योजना के तहत हरियाणा के डार्क जोन में शामिल क्षेत्रों में धान की खेती छोड़ने तथा धान के स्थान पर अन्य फसलों की बुवाई करने वाले किसानों को ₹7000 प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी.

haryana cm

पंजीकरण की तिथि को 31 जुलाई तक बढ़ाया

मेरा पानी मेरी विरासत योजना के तहत पंजीकरण करने की तिथि को 15 जुलाई 2021 से बढ़ाकर 31 जुलाई 2021 कर दिया गया है. बता दे कि किसान भाई पोर्टल पर जल्द पंजीकरण कर  इस योजना का लाभ ले सकते हैं.

अधिक पढ़े- मेरा पानी मेरी विरासत योजना

इस योजना के अंतर्गत पहले चरण में राज्य के 19 ब्लॉक शामिल किए गए थे. जिनमें भूजल की गहराई 40 मीटर से ज्यादा थी. इनमें से 8 ब्लॉक में धान की रोपाई ज्यादा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा रोडवेज बसों में मुफ्त सफर के लिए मिलने लगे हैप्पी कार्ड, बस करना होगा यह छोटा सा काम
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.