भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की तरफ से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है. HBSE बोर्ड जल्द ही HTET की परीक्षा के लिए एप्लिकेशन फॉर्म निकालने वाली है. जल्द ही HTET के लिए आवेदन शुरु हो जाएंगे. इसलिए इस वर्ष HTET परीक्षा में भाग लेने वाले परीक्षार्थी अपनी तैयारी पूरी रखें और साथ ही सभी महत्वपूर्ण सूचनाओं व तिथियों का भी ध्यान रखें.
HBSE कभी भी आवेदन फॉर्म जारी कर सकता है, इसके कुछ समय बाद ही परीक्षा की तिथियां भी जारी हो जाएगी. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने इस संदर्भ में संकेत जारी किए हैं.
