हरियाणा सरकार ने सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए 9 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए

चंडीगढ़ । भारत सरकार ने एकता पुरस्कार को सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर शुरू किया है. यह पुरस्कार राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को बढ़ावा देने और एक मजबूत एवं अखंड भारत के मूल्य को सुदृढ़ करने के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वालों को दिए जाते हैं. बता दे कि हरियाणा सरकार ने राज्य के सभी कार्यालयों से केंद्र सरकार द्वारा दिए जाने वाले सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए 9 अगस्त तक ऑनलाइन नामांकन आमंत्रित किए हैं. इसके बारे में सभी दिशा निर्देश nationalunityawards.mha.gov.in पर देखे जा सकते हैं.

haryana cm press conference

इन लोगों को दिया जाता है सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार

एकता पुरस्कार भारत की एकता और अखंडता में अहम योगदान के क्षेत्र में दिया जाता है. धर्म, जाति महिला,पुरुष, जन्म स्थान, आयु तथा व्यवसाय के आधार पर कोई भेदभाव किए बिना भारत का कोई भी नागरिक, संगठन इस पुरस्कार को प्राप्त करने के लिए पात्र होगा. भारत में स्थित कोई भी भारतीय नागरिक, संस्थान या संगठन इस पुरस्कार हेतु अनुशंसित नाम पर विचार करने के लिए किसी भी व्यक्ति या संस्थान या संगठन को नामांकित कर सकता है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में प्रोपर्टी की खरीद- फरोख्त में धोखाधड़ी पर लगेगा अंकुश, HSVP लेकर आया शानदार नई योजना
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.