झज्जर: रेलवे अंडरपास में पानी भरने से फंसा युवक, 3 दिन बाद मिला शव

झज्जर | बहादुरगढ़ में नवनिर्मित रेलवे अंडर पास में पहली ही बारिश में 17 फीट पानी भर गया था. इसमें एक मोटरसाइकिल सवार डूब गया. उसकी तलाश में पुलिस टीम तीन दिनों से जुटी हुई थी. आपको बता दें कि 3 दिन बाद युवक का शव अंडरपास में मिला है. युवक को तलाशने के लिए फायर ब्रिगेड ने दिन-रात सर्च अभियान चलाया. तीसरे दिन पानी कम होने पर शव फूल कर खुद बाहर आ गया.

jhajjar death news

युवक की पहचान जयकिशन के रूप में हुई है जो बामडोली गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. मृतक जयकिशन एक फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था. वहीं रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. इस नवनिर्मित अंडर पास में बरसाती पानी के प्रबंधन की व्यवस्था नहीं थी. जिसके कारण यहां पानी जमा हो गया.

आपको बता दें कि 2 दिन पहले तक इसी अंडरपास के श्रेय को लेकर भाजपा व कांग्रेस में खींचतान थी. लेकिन यही रेलवे अंडरपास जब तालाब बना तो लोग सवाल करने लगे हैं कि अब इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा. बहादुरगढ़ में लगातार हुई भारी बारिश के कारण वैसे तो अनेक स्थलों पर जलभराव हुआ. लेकिन रेलवे अंडरपास की ऐसी हालत होगी, इसका लोगों को अंदाजा नहीं था.

15 फीट तक भर गया पानी

रविवार की रात को शुरू हुई बारिश के बाद सोमवार सुबह जब लोग पहुंचे तो रेलवे अंडरपास पूरी तरह तालाब का रूप धारण कर चुका था. रेलवे ट्रैक के नीचे के हिस्से में तो 15 फीट तक पानी भर गया था. इससे आवागमन रुक गया था. रेलवे अंडरपास से अब तक सुविधा मिलने की उम्मीद थी. मगर बारिश में ये हाल देखकर लोग दंग हो रह गए, इसके अंदर इतना पानी जमा हो जाएगा, इसका किसी को अंदाजा नहीं था.

Abhishek is a professional news writer who specializes in national affairs, public policy, and key social issues shaping the country. His reporting is grounded in verified facts, credible sources, and on ground perspectives that reflect real conditions beyond official statements. He places strong emphasis on clarity, context, and responsible journalism so readers can understand not just what is happening, but why it matters.