हरियाणा में खुलेंगे 2000 हर- हित स्टोर्स, मुख्यमंत्री 2 अगस्त को पंचकूला में करेंगे उद्घाटन

पंचकूला । हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड प्रदेशभर में करीब 2000 ‘ हर- हित’ स्टोर का विशाल नेटवर्क खड़ा करने जा रहा है. इसी कड़ी में 2 अगस्त को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पंचकूला में ‘हर- हित’ स्टोर का उद्घाटन करेंगे. हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अपने इन खुदरा बाजार बिक्री केंद्र के जरिए उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को बेचने का भरोसा दिलाया है.

CM
उन्होंने बताया कि करीब 2000 हर- हित स्टोर्स के जरिए हरियाणा के हर गांव व शहर को कवर किया जाएगा. एक ही छत के नीचे लगभग 200 प्रोडेक्ट्स उपलब्ध करवाएं जाएंगे. गुणवत्ता व क्वालिटी के मामले में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. हमारी कोशिश उचित दामों पर अच्छे प्रोडेक्ट्स उपलब्ध करवाने की रहेंगी.

ग्रामीण क्षेत्र में व्यापार का नया मौका

हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग इन स्टोर्स की फ्रेंचाइजी लेकर नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं. हमारी तरफ से इन स्टोर्स पर उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराएं जाएंगे. निश्चित तौर पर ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार पाने का यह एक शानदार मौका है.

यह भी पढ़े -  पंचकूला की मशहूर पंचम पूड़ी के दीवाने हुए लोग, 20 साल से बरकरार है जादू; ऑनलाइन ऑर्डर में भी जबरदस्त डिमांड

एक ही छत के नीचे अनेकों प्रोडेक्ट्स

फूड एंड ग्रोसरी से संबंधित करीब 200 प्रोडेक्ट्स इन स्टोर्स पर उपलब्ध रहेंगे. खाद्य पदार्थों में आटा,दाल, चीनी,घी, सरसों तेल, रिफाइंड, पोहा,मैदा,चावल , बाजरे के बिस्किट इत्यादि प्रमुख रहेंगे. वहीं ग्रोसरी आइटम में तैल, शैम्पू, साबुन, डिटर्जेंट पाउडर, क्रीम इत्यादि प्रमुख हैं. सभी प्रोडेक्ट्स उच्च गुणवत्ता वाले होंगे. खाद्य पदार्थों में किसी तरह की कोई मिलावट देखने को नहीं मिलेंगी. सभी प्रोडेक्ट्स उचित डिस्काउंट व स्कीम के साथ उपलब्ध होंगे.कुल मिलाकर हरियाणा सरकार और हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड का यह मिला-जुला कदम बाजारों में एक नई क्रांति लाने का काम करेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.