हरियाणा में 9 अगस्त तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, जानिए क्या खुलेगा और कहां लगी रहेगी पाबंदी

चंडीगढ़ | कोरोना की दूसरी लहर के बाद से ही हरियाणा प्रदेश में लॉकडाउन लगा हुआ है. जिससे प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में भी तेजी से कमी देखने को मिली है. हालांकि सुधरते हालातों के बीच सरकार द्वारा कई तरह की छूटें भी दी है. अब सरकार ने लॉकडाउन को 1 सप्ताह और बढ़ाने का फैसला लिया है.

lockdown

मुख्य सचिव विजय वर्धन द्वारा जारी एक आदेश के मुताबिक, ‘‘महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा (कोरोना वायरस लॉकडाउन) को दो अगस्त (सुबह पांच बजे से) से नौ अगस्त (पांच बजे सुबह तक) तक एक सप्ताह और बढ़ा दिया गया है.’’ आपदा प्रबंधन कानून, 2005 के प्रावधानों के तहत आदेश जारी किया गया. राज्य में सप्ताह के सभी दिनों रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा.

आदेश के मुताबिक, महिला और बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आंगनवाड़ी केंद्र और क्रेच राज्य में 15 अगस्त तक बंद रहेंगे. आदेश में आगे कहा गया कि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को सलाह दी जाती है कि वे अगले शैक्षणिक सत्र से विश्वविद्यालयों को फिर से खोलने की योजना बनाएं और इस बारे में कार्यक्रम को राज्य सरकार के संबंधित विभागों के साथ साझा करें. वहीं सरकार ने प्रदेश के विश्वविद्यालय प्रशासन को आदेश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द छात्रों का टीकाकरण किया जाए.

सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस को आप नीचे पढ़ सकते हैं.

 

 

Avatar of Manoj Thayat
Manoj Thayat
View all posts