हरियाणा के इस शहर में अब 10 रुपये में मिलेगा भर पेट खाना, शुरू हुई रोटरी रसोई

नारनौल । ज़रूरतमंद लोगों को 10 रुपये में भरपेट भोजन करवाने के लिए रोटरी क्लब की ओर से चलाई जा रही महावीर चौक पर रोटरी रसोई कोरोना काल के चलते पिछले दो महीनों से बंद पड़ी हुई थी. उस रोटरी रसोई को एक बार फिर रविवार से खोल दिया गया है, ताकि सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को फिर से भोजन करवाकर सेवा प्रदान की जाए.

Roti

रोटरी क्लब के प्रधान रितेश शर्मा ने बताया कि यह रोटरी क्लब की ओर से चलाया जा रहा सबसे महत्वपूर्ण कार्य है. इस कार्य को करने से सैकड़ों जरूरतमंद लोगों का पेट भरता है, जहाँ पर सेवा करने से सभी साथियों के साथ साथ शहर के अनेक गणमान्य लोगों को भी आत्मिक शांति मीलती है.

रोटरी क्लब के प्रधान हितेश शर्मा ने आगे बताया कि 10 रुपये में भोजन करवाने के पीछे मकसद है जरूरतमंद लोगों का पेट भरना. ताकि इस महंगाई के दौर में गरीब लोगों को परेशान न होना पड़े, पैसों के लिए दर दर न भटकना पड़े.

हितेश शर्मा ने आगे बताया कि करीब दो महीने से रसोई बंद होने के कारण पहले ही दिन स्वर्गीय शारदा देवी जैन की याद में उनके पति ज्ञानचंद पुत्र स्वर्गीय लाला रामोतार जैन ने रसोई में विशेष योगदान दिया है. आज तक़रीबन 160 लोगों ने रसोई से अन्नकूट का भोजन ग्रहण किया है, जबकि पहले यह संख्या 300 से 400 होती थी.

बता दें इस रोटरी रसोई की सेवाएं लगातार जारी रहेंगी और इस वजह से हरियाणा के सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को 10 रुपये में पेट भर खाना मिलेगा, ताकि इस मंगाई के समय गरीबों को दर-दर न भटकना पड़े.

Avatar of Ajay Raj
Ajay Raj
View all posts