थाना परिसर में दो गुटों के बीच भिड़त, बीच-बचाव करने आई पुलिस के एएसआई की फाड़ी वर्दी

अंबाला । सदर थाना परिसर में मंगलवार को दो गुट आपस में भिड़ गए, दोनों में जमकर मारपीट हुई. जब इन लोगों को छुड़ाने के लिए पुलिस के जवान बीच में आए तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा. बता दें कि इस हाथापाई में एक जवान की वर्दी तक फाड़ दी गई. पुलिस ने दोनों गुटों के कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. बता दें कि पुलिस ने विक्की जैन,  खुश उप्पल, सुमित कुमार, रिंकू चावला,सुभाष जैन व मनु उप्पल के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने मारपीट व अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

Police Photo

आरोपियों ने फाड़ी पुलिस की वर्दी 

वहीं सदर थाना में तैनात जवान अरुण कुमार ने बताया कि मंगलवार को एक विवाद के चलते कई लोग थाने में आए थे. इन लोगों में विक्की जैन व दिनेश जैन निवासी लुधियाना तथा दूसरे पक्ष की ओर से प्रेम नगर का खुश उप्पल,  करनाल का सुमित कुमार सेक्टर 7 का रिंकू चावला आदि आए थे. मनु उप्पल व उसकी पत्नी आपस में बातचीत कर रहे थे. इसी बातचीत के दौरान मनु उप्पल ने गुस्से में आकर दिनेश जैन के मुंह पर थप्पड़ मार दिया.

उसी समय दिनेश जैन व उसके लड़के मनु पर टूट पड़े. इस वजह से दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई. जब बचाव में पुलिसकर्मी आए तो आरोपियों ने उन्हें भी नहीं बख्शा. धक्का-मुक्की के दौरान एएसआई की वर्दी फाड़ दी गई. साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई. पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.