चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, मां और बच्चा दोनों स्वस्थ

हिसार । बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस में भिवानी निवासी पूजा ने बच्चे को जन्म दिया. बता दें कि ट्रेन में ही महिला सहयात्रियों ने पूजा की डिलीवरी करवाई. बच्चा और मां  दोनों पूरी तरह से स्वस्थ है. मंगलवार सुबह बांद्रा टर्मिनल के एस 5 कोच में सीट संख्या 51 पर भिवानी के कुंडल निवास विकास शर्मा की पत्नी पूजा अपने भाई रविकांत के साथ गुजरात के भरूच जिले से हिसार आ रही थी. महिला को सुबह से ही लेबर पेन हो रहा था.

RAIL TRAIN

महिला सहयात्रियों ने ट्रेन में करवाई महिला की डिलीवरी

महिला के भाई रविकांत ने ट्रेन में यह बात टीटी को बताई. उन्होंने टीटी से रिक्वेस्ट की कि प्लीज आप कुछ करें. सुबह करीब 7:45 पर बीकानेर रेलवे के कंट्रोल रूम को कोच के जोधपुर के टीटीआरसी मीना ने महिला को लेबर पेन होने की जानकारी दी. साथ ही उन्होंने डॉक्टर की व्यवस्था करने का भी अनुरोध किया. तब ट्रेन रतनगढ़ स्टेशन पर पहुंचने वाली थी. बता दें कि रेलवे ने तुरंत रतनगढ़ स्टेशन पर चिकित्सा संबंधित स्टाफ की व्यवस्था करवाई. लेकिन ट्रेन के रतनगढ़ स्टेशन पहुंचने से पहले ही कोच में उपस्थित महिला सहयात्रियों ने पूजा की नॉर्मल डिलीवरी करवा दी.

पूजा को बेटा हुआ. वही पूजा के भाई रवि कांत ने बताया कि रतनगढ़ स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन रुकी तो डॉक्टर पहले से ही ट्रेन का इंतजार कर रहे थे. डिलीवरी के 3-4 मिनट बाद ही ट्रेन रतनगढ़ स्टेशन पहुंच गई. वहां पर पहले से ही डॉक्टरों की टीम इंतजार कर रही थी. वे तुरंत ट्रेन में प्रवेश कर गई .

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

इस कार्य में राजकीय चिकित्सा रतनगढ़ के गायनोकोलॉजिस्ट डॉक्टर सीताराम के द्वारा उक्त महिला का चेकअप किया गया. जिसमें मां और बेटा दोनों स्वस्थ पाए गए. डॉक्टर द्वारा उन्हें जरूरी दवाई और इंजेक्शन दिए गए. वही रविकांत ने बताया कि रेलवे ने उन्हें हर संभव मदद प्रदान की. जिसकी वजह से वह बहुत संतुष्ट है. उन्होंने रेलवे को इसके लिए धन्यवाद भी अदा किया. उन्होंने कहा कि इस प्रकार रेलगाड़ी में प्रसव के इस परेशानी के लिए रेलवे द्वारा उठाया गया त्वरित कदम बहुत सराहनीय है .

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.