खुशखबरी: कामकाजी युवतियों के लिए खुलेंगे 12 नए महिला हॉस्टल, बच्चों को मिलेगी डे केयर सुविधा

चंडीगढ़ | गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित हरियाणा की कामकाजी युवतियों व महिलाओं के लिए अच्छी खबर है. हरियाणा में महिलाओं को कार्यस्थल के पास सस्ती दरों पर सुरक्षित आवास उपलब्ध कराए जाएंगे. केंद्र सरकार ने प्रदेश में कामकाजी महिलाओं के लिए 20 हॉस्टल मंजूर किए हैं. रोहतक में दो और हिसार, पंचकूला, जींद, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम व फरीदाबाद में एक-एक हॉस्टल पहले से संचालित है. जबकि विभिन्न शहरों में 12 नए हॉस्टल जल्द ही बनाए जाएंगे. इससे उनके बच्चों को भी डे-केयर की सुविधा भी मिल सकेगी.

dushant chautala

महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा है कि 6 साल तक की उम्र के बच्चों को पोषक आहार के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल के रूप में अपग्रेड करने की विस्तृत योजना तैयार कर ली गई है. पहले चरण में 1135 आंगनबाड़ी केंद्रों को अपग्रेड किया जाएगा.

हरियाणा में वर्तमान में कुल 25,962 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 2150 आंगनबाड़ी केंद्र स्कूलों में चल रहे हैं, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर अपग्रेड किया जाएगा. सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को वर्ष 2025 तक पूरी तरह से अपग्रेड कर दिया जाएगा. नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत दिए लक्ष्यों को पूरा करने के लिए महकमे के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर बाल विकास परियोजना अधिकारी, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर, वर्कर व हेल्पर एक टीम के रूप में काम करेंगे.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

वही, हरियाणा में हर हित स्टोर योजना के तहत स्टोर खोलने वाले गरीब युवाओं को प्रदेश सरकार हर महीने 15 हजार रुपये की कमाई की गारंटी देगी. परिवार पहचान पत्र के तहत जिन परिवारों की सत्यापित सालाना आय 1,80,000 रुपये से कम है, उन परिवारों के युवाओं को न केवल स्टोर के आवंटन में प्राथमिकता दी जाएगी, बल्कि 6 महीने तक ऐसे परिवारों को न्यूनतम 15 हजार रुपये कि आई सुनिश्चित की जाएगी.

Abhishek is a professional news writer who specializes in national affairs, public policy, and key social issues shaping the country. His reporting is grounded in verified facts, credible sources, and on ground perspectives that reflect real conditions beyond official statements. He places strong emphasis on clarity, context, and responsible journalism so readers can understand not just what is happening, but why it matters.