हरियाणा विधानसभा में बिना अनुमति प्रवेश नहीं कर पाएगा पंजाब का विधायक, बढ़ाई गई सिक्योरिटी

चंडीगढ़ । हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में पंजाब का कोई भी विधायक, अधिकारी या कर्मचारी बिना पहचान पत्र के विधानसभा परिसर में प्रवेश नहीं कर पाएगा. बता दें कि पिछले बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर अकाली विधायकों द्वारा किए गए हमले के बाद विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता द्वारा यह व्यवस्था की गई है.

Monsoon Session Haryana

मानसून सत्र के दौरान होने वाली बैठकों की बढ़ाई गई सुरक्षा 

मानसून सत्र के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और कानून व्यवस्था के लिए हरियाणा के स्पीकर द्वारा पंजाब और चंडीगढ़ मे पुलिस प्रशासको की बैठक बुलाई गई. तीनों राज्यों के अधिकारियों की यह बैठक इसी सप्ताह होगी. बता दें कि इस बैठक में हरियाणा पंजाब व चंडीगढ़ के पुलिस महानिरीक्षकओ द्वारा स्पीकर को सौंपी गई रिपोर्ट पर मंथन किया जाएगा. इस रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा और पंजाब विधानसभा में प्रवेश के लिए 7 कॉमन द्वार है.

इन सातों द्वारों पर पुलिस सिक्योरिटी टाइट रहेगी. बता दें कि मुख्यमंत्री पर हमला करने से पहले अकाली विधायक विधानसभा की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में बैठे थे, इस बार पार्किंग एरिया में भी मजबूत सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे. हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से शुरू हो रहा है. विधान सभा सचिवालय इसकी तैयारियों में लगा हुआ है. स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता द्वारा विधानसभा में एक सीट पर एक विधायक के बैठने की व्यवस्था की गई है. विधानसभा सचिवालय का पूरा जोर टाइट सिक्योरिटी पर रहेगा.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

वहीं पुलिस महानिदेशक मनोज यादव मुख्यमंत्री पर हुए हमले के मामले में अपनी तीन रिपोर्ट भी स्पीकर को दे चुके हैं, इन रिपोर्ट से स्पीकर संतुष्ट नहीं है. जिस वजह से उन्होंने यह मामला विधानसभा की विशेषाधिकार हनन कमेटी को भेज दिया है. स्पीकर के अनुसार प्रिविलेज कमेटी को यह अधिकार है कि वह पूछताछ के लिए डीजीपी समेत अन्य अधिकारियों को बुला सकते हैं. यदि उन्हें लगता हो तो सीएम पर हुए हमले का मामला विधानसभा में चर्चा के लिए भी भेजा जा सकता है. फिर विधानसभा उस पर कोई निर्णय ले सकती है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.