Tokyo Olympic में भारत द्वारा गोल्ड जीतने पर हरियाणा के गृहमंत्री झूम-झूम कर नाचने और गाने लगे

चंडीगढ़ | हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि देश में खिलाड़ियों के नाम पर जो भी सुविधाएं, इनाम, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टेडियम इत्यादि बनाए जाए. वे किसी न किसी खिलाड़ी के नाम पर ही बनाए जाए. इससे खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलती है और वह अपने खेल में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं.

anil vij dance

विज ने कहा है कि जो एतराज कर रहे हैं, उन्होंने आजादी के बाद 50-60 साल राज किया. जितनी भी परियोजनाएं बनी, उन सभी में से 90 से 95 प्रतिशत नेहरू और गांधी परिवार के नाम पर बनी. अब यदि दूसरों का भी नाम आगे आ रहा है तो उन्हें स्वागत करना चाहिए. प्रधानमंत्री मोदी ने यदि ध्यानचंद के नाम पर खेल रत्न अवॉर्ड का नाम रख दिया है, तो यह अच्छी बात है. इसका सबको स्वागत करना चाहिए. विज ने कहा है कि हर बात में राजनीति नहीं लानी चाहिए और खेल में तो बिल्कुल भी नहीं. खिलाड़ी सिर्फ खिलाड़ी होता है‌ उसकी कोई पार्टी, क्षेत्र, प्रदेश नहीं होता. वह देश के लिए खेलता है.

उन्होंने कहा है कि यदि स्टेडियम इत्यादि का नाम खिलाड़ियों के नाम पर रखा जाए, तो खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ेगा. हिंदुस्तान में जितने भी ऐसे प्रोजेक्ट और योजनाएं हैं वह हमारे देश के खिलाड़ीयों के नाम पर रखी जानी चाहिए. बाकी खिलाड़ियों को उससे प्रेरणा मिले और जब किसी ओलंपिक खिलाड़ी के नाम पर स्टेडियम में कोई खिलाड़ी पैर रखता है तो उसका असर और ही होता है.

उन्होंने कहा है कि हरियाणा खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा सम्मान करता है. जितने इनाम राशि हरियाणा में खिलाड़ियों को दी जाती है, सारे देश में नहीं दी जाती है. उन्होंने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए हमें बचपन से ही बच्चों को खेल के प्रति तैयार करना होगा. उन्हें अच्छे ट्रेनर्स और साइंटिफिक कोचिंग देनी होगी, तभी हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर पाएंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

विज ने कहा है कि प्रदेश में खिलाड़ियों के लिए सभी सुविधाएं देते हैं, इनमें इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने में हम पूरा ध्यान दे रहे हैं. गृह मंत्री ने कहा है कि हरियाणा में खूब टैलेंट है. सारे देश के मेडल की भूख अकेला हरियाणा पूरी कर सकता है और उस दिशा में हम लगातार लगे हुए हैं. उन्होंने कहा है कि हमने हरियाणा में खेल विश्वविद्यालय बनाया है, जो जल्द ही संचालित हो जाएगा. इसके अलावा हमने स्कूलों में नर्सरियां खोली हुई है. हम बच्चों को नीचे के स्तर से ही तैयार करेंगे. उन्होंने कहा है कि टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल आना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है और इस उपलब्धि में मैं अपने आप को रोक नहीं पाया. मैं झूम झूम कर नाचने लगा. उन्होंने कहा कि जब मैं नाच सकता हूं तो ऐसे में कोई भी व्यक्ति अपने आपको नहीं रोक सकता.

Abhishek is a professional news writer who specializes in national affairs, public policy, and key social issues shaping the country. His reporting is grounded in verified facts, credible sources, and on ground perspectives that reflect real conditions beyond official statements. He places strong emphasis on clarity, context, and responsible journalism so readers can understand not just what is happening, but why it matters.