Haryana Police Exam 2021: क्या इस महीने दोबारा कराई जा सकती है रद्द हुई परीक्षा, ऐसे समझें पूरी बात

Haryana Police Exam 2021, चंडीगढ़ । हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. यह परीक्षा पिछले हफ्ते होनी थी लेकिन पेपर लीक होने की वजह से इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया है, और परीक्षार्थियों को अगले पेपर होने की डेट का इंतजार है. ऐसे में आज हम इस आर्टिकल में आपको हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमिशन द्वारा रद्द की गई कांस्टेबल भर्ती के लिए की जाने वाली तैयारी और अपडेटेड जानकारी साझा करने जा रहे हैं. लेकिन उससे पहले अगर आप एक प्रतियोगी छात्र हैं व आप फ्री में उस प्रतियोगी परीक्षा की शानदार तैयारी व कंप्लीट रिवीजन करना चाहते हैं तो ऐसे सभी विद्यार्थी अभी सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं, जहां एक्सपर्ट फैकल्टी टीम के जरिए प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कराई जा रही है.

क्यों रद्द हुई परीक्षा ?

हरियाणा कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा आयोजित होने के कुछ ही घंटों बाद रद्द कर दी गई थी. इसका कारण बताते हुए सरकार ने कहा था के इन परीक्षाओं की हल गई प्रतियाँ सोशल मीडिया पर काफी तेजी से पहले से ही वायरल हो रही थी. यानी पेपर लीक हो गया था. ऐसे में अब हरियाणा के हजारों युवाओं को इंतजार बना हुआ है कि आखिर पेपर कब होगा और कब उनका सेलेक्शन होगा.

कब तक कराई जाएगी दोबारा एग्जाम

अगर आपने भी हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन द्वारा आयोजित की गई कांस्टेबल भर्ती में आवेदन किया था और परीक्षा के दुबारा कराए जाने की डेट का इंतजार कर रहे हैं. तो आपको बता दें कि आयोग के चेयरमैन गोपाल सिंह खत्री ने विभाग की तरफ से एक पत्र जारी किया जिसमें उन्होंने कहा है कि 8 अगस्त को होने वाले परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया है और जो पेपर 7 अगस्त को लिया गया था उसे भी रद्द कर दिया गया है. अब कांस्टेबल पद के लिखित परीक्षा दोबारा ली जाएगी. हालांकि इसकी नई तारीखों के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई. लेकिन अनुमान है कि इन परीक्षाओं को पुन: सितंबर महीने में आयोजित कराया जा सकता है जिसकी नई एग्जाम डेट जल्द ही उम्मीदवारों को बता दी जाएगी.

फ्री में कराई जा रही है तैयारी

अगर आप इस परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो आपको भी अन्य विद्यार्थियों की तरह सफलता ऐप डाउनलोड कर लेना चाहिए और क्लास ज्वॉइन कर लेनी चाहिए. साथ ही एग्जाम का कंप्लीट रिवीजन व प्रैक्टिस शुरू कर देनी चाहिए, जहां सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSI, UP-ASI, PET. CTET, UPTET, पॉलिटेक्निक, NDA/NA, CDS, AFCAT समेत लगभग एग्जाम की दिल्ली की बेस्ट फैकल्टी द्वारा लाइव क्लासेस के साथ तैयारी भी कराई जा रही है.

गौरतलब है हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा पेपर लीक होने के चलते हरियाणा कॉन्स्टेबल भर्ती की परीक्षा रद्द कर दी गई थी. जिसके बाद से हरियाणा के युवाओं को अब नई एग्जाम की डेट का इंतज़ार बना हुआ है. अनुमान है कि नई परीक्षा तिथियों को जल्द ही घोषित किया जाएगा.

Avatar of Ajay Raj
Ajay Raj
View all posts