नवरात्रों की शुरुआत, बाजारो मे भीड़ प्रशासन को दिखा रहीं ठेंगा

भिवानी | नवरात्रें आज से शुरू हो गए जिसके चलते बाजारों मे जायदा भीड़ हो गई है. नवरात्रो मे जोत जलाने व पूजा के लिए लोगो ने आवश्यक सामान खरीदा. नवरात्रो के कारण बाजारों मे काफी भीड़ रही जिसके चलते आम आदमी की सुविधा के लिए बाजारों मे बाहरी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई. कोरोना वायरस के चलते बड़े मंदिर प्रशासन के द्वारा पहले ही बंद किए गए है.

Navratri Durgastmi

ज़्यादा भीड के चलते बाजारो व दुकानों मे कोरोना के लिए बनाए गए नियम का उपयोग भी नहीं किया जा रहा है. बता दे भिवानी मे बीचला बाजार, हाँसी गेट व अन्य बाजार मे भी बहुत भीड़ दिखाई दी. कोरोना वायरस के बढ़ते सक्रमण को देखते हुए बड़े मंदिरो को बंद करने का फ़ैसला किया गया. प्रशासन ने सक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लोगो से घरो मे रहकर पूजा करने को कहा.

यह भी पढ़े -  LPG सिलेंडर हुआ महंगा, अब गैस भरवाने के लिए देने होंगे 944 रुपये

शहरो के कुछ मंदिरो मे थोड़ी छूट दी गई है जिसमे दो गज की दूरी का ध्यान रखते हुए माता के दर्शन करने के लिए कहा गया. नवरात्रो के साथ, फेस्टिवल सीजन शुरू हो गया. इसके बाद दशहरा, दीवाली आदि फेस्टिवल आने वाले है और बाजारों मे भीड़ ओर भी बढ़ने की संभावना वाली है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.