भिवानी में हुआ भयानक हादसा, ट्रॉली से टक्कर के बाद बस के उड़ गए परखच्चे, चार लोगों की मौके पर मौत

भिवानी । भिवानी हिसार मार्ग पर जाटू लोहारी गांव के पास वीरवार शाम को एक भीषण हादसा हो गया है. जिसमें 1 बस व रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत हो गई. जिसकी वजह से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए.

bhiwani bus accident news

बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की ओवरटेक करते समय टक्कर

बता दें कि यह हादसा इतना भयानक था कि  इस हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए. हर तरफ चीख-पुकार का माहौल बन गया. यह हादसा उस समय हुआ जब बस द्वारा ओवरटेक किया जा रहा था. यह हादसा इतना भीषण था कि बस का मलबा हटाने के लिए मौके पर जेसीबी को बुलाया गया. इस घटना में घायल 8 लोगों को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया. वही दो महिलाओं व एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के कारण मची अफरा-तफरी के चलते गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए. सभी की सहायता से घायल लोगों को अस्पताल पहुंचा  गया.

यह भी पढ़े -  भिवानी वालों के लिए खुशखबरी, अब गड्ढों से मिलेगी राहत; 12 करोड़ से चमकेंगी दो अहम सड़कें
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.