मौसम अपडेट: अगले 3 घंटे में हरियाणा के कई जिलों में बारिश, यहां देखें जिलों की लिस्ट

हिसार | हरियाणा राज्य में बारिश का मौसम बना हुआ है. प्रदेश में मानसून की सक्रियता के कारण मौसम परिवर्तनशील है, जिससे कई इलाकों में बारिश देखने को मिल रही है. मौसम विभाग की ओर से सुबह 10:20 पर अल्पायु पूर्वानुमान जारी किया गया है.

barish

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, अगले 3 घंटों में राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी, कुछ इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना बनी हुई है.

कृषि मौसम विज्ञान विभाग द्वारा अपनी पूर्वानुमान रिपोर्ट में कुछ जिलों के नाम भी दिए गए हैं. जिसमें फरीदाबाद, पलवल, नूंह, गुरुग्राम, रेवाडी, महेंद्रगढ़, झज्जर जिला व इनके आसपास के इलाके शामिल हैं. इन जिलों में बारिश होने की अधिक संभावना है.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

जानकारी के लिए बता दें कि मौसम विज्ञान विभाग हिसार द्वारा आगामी दिनों में पुलिस के मौसम को लेकर रिपोर्ट जारी की गई थी. जिसके मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में एक और कम दबाब के क्षेत्र बनने के साथ-साथ अरब सागर से भी नमी वाली हवाएँ आने की संभावना से हरियाणा राज्य में मौसम 21 सितम्बर तक आमतौर पर परिवर्तनशील रहने व अगले तीन-चार दिनों में उत्तर व दक्षिण हरियाणा में कहीं-कहीं तथा पश्चिमी हरियाणा में कुछ एक स्थानों पर हल्की बारिश परन्तु 18 सितम्बर से 21 सितम्बर के बीच राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवायों व गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.

Avatar of Manoj Thayat
Manoj Thayat
View all posts