रिलीज होते ही इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है सपना का नया गाना,अलग ही अंदाज में दिख रही है डांसिंग क्वीन

चंडीगढ़ । हरियाणवी डांसर और बिग बॉस में प्रतिभागी रह चुकी सपना चौधरी की फैन फॉलोइंग लाखों में है. उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब हो जाते हैं. अपने दमदार अभिनय और डांस से सपना चौधरी ने हरियाणा ही नहीं अपितु पूरे देश में लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया है. एक के बाद एक रिलीज हो रहें डांसिंग क्वीन के गानों को लोग जी भरकर प्यार दें रहें हैं. हाल ही में डांसर सपना चौधरी का एक गीत ‘सासु थारा छोरो’ रिलीज हुआ था जिसमें उनकी एक्टिंग और डांस की लोगों ने जमकर सराहना की है. वहीं अब सपना चौधरी का एक सैड सॉन्ग आया है ‘गुलाम’, इस गाने में सपना चौधरी एक अलग ही अंदाज में नजर आ रही है.

Sapna Press Conference

इस गाने में डांसर सपना चौधरी ने अपने अभिनय का बेहतरीन नमूना पेश किया है. सपना की बेहतरीन अदाकारी आपकी आंखों को नम कर देगी. इस गाने में सपना और और उनके स्क्रीन पर बने पति के रिश्ते को फिल्माया गया है. इस गाने में दिखाया गया है कि कैसे पति अपनी पत्नी को धोखा दे रहा है. गाने में डांसर सपना के इमोशनल अंदाज को देखकर आपका दिल पिघल जाएगा. देखिए सपना के नए इमोशनल अवतार को इस गीत के माध्यम से….

यह भी पढ़े -  HSSC का बड़ा अपडेट, 20 अप्रैल से PMT; हरियाणा के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में होगा आयोजन

इस गाने में सपना चौधरी के पति के रोल में सचिन सिंह अपना अभियान दिखा रहे हैं तो वही इस गाने को रुचिका जांगिड़ ने अपने सुरों से सजाया है. इस गाने को लिखा है एंडी दहिया ने और गाने में म्यूजिक दिया है जीआर म्यूजिक कंपनी ने. इस गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. डांसिंग क्वीन के इस गाने को यूट्यूब पर 2,102,955 बार देखा गया है . इसके साथ ही यह गाना यूट्यूब पर 25 वें नंबर पर ट्रेडिंग कर रहा है. गाने की लोकप्रियता को देखकर ऐसा लग रहा है कि डांसिंग क्वीन सपना चौधरी का जलवा अभी भी बरकरार है और वह दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.