भिवानी । भिवानी के गांव देवसर में मंगलवार को आसमानी बिजली गिर गई, जिस वजह से दो लोगों की मौत हो गई. वही 4 लोग घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे. जिस वजह से अस्पताल में भी भीड़ इकट्ठा हो गई. बता दें कि मंगलवार दोपहर बारिश हुई, जिसके बाद अचानक आसमानी बिजली गिर गई.
आसमानी बिजली गिरने से दो लोगों की मौके पर मौत
बारिश के दौरान 38 वर्षीय रविंद्र, 56 वर्षीय रणधीर, 56 वर्षीय रामफल, 45 वर्षीय सुगन, धनपत शर्मा और ओमप्रकाश खेतों में अपने पशुओं को चराने के लिए गए हुए थे. अचानक बारिश तेज हो गई और बारिश से बचने के लिए सभी एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए. इसके बाद तेज गड़गड़ाहट हुई और आसमानी बिजली गिरी, पेड़ के नीचे बैठे रविंद्र व रणधीर की मौके पर ही मौत हो गई. वही रामफल, सुकन, ओमप्रकाश, धनप्त को नागरिक अस्पताल लेकर ग्रामीण पहुंचे. इस मामले की सूचना जुई कला पुलिस थाने को दी गई. जुई पुलिस थाना से पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर कार्यवाही की.
