रेलवे का बड़ा फैसला, ट्रेनों मे स्लीपरो की जगह लगेगे थर्ड एसी इकोनामी कोच

अंबाला | रेलवे द्वारा यात्रियों को बेहतर और आरामदायक यात्रा की सुविधा देने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है. बता दे कि रेलवे अब ट्रेनों में स्लीपर की जगह वातानुकूलित इक्नॉमी कोच लगाने जा रहा है. इस थर्ड एसी इक्नॉमी कोच का किराया भी थर्ड एसी श्रेणी से कम होगा. वही सुविधाओं को लगभग समान रखा जाएगा. रेल मंत्रालय द्वारा 5000 किलोमीटर तक इक्नॉमी कोच का किराया तय किया गया है. इसकी लिस्ट देशभर के मंडलों में भेज दी गई है.

Railway

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे का बड़ा फैसला 

वही रेलवे की प्लानिंग है कि ट्रेनों से स्लीपर कोच हटाकर कम किराए पर ऐसी यात्रा करवाई जा सके. अगर ट्रेन पूरी तरह से एसी होगी, तो इससे इसकी स्पीड में भी इजाफा होगा. इसके अलावा इकोनामी कोच में 11 सीटे अतिरिक्त है, जबकि पूरी ट्रेन में 220 सीटें अतिरिक्त होगी. 5000 किलोमीटर तक का एक इकोनॉमी क्लास का बेसिक किराया ₹3065 चार्ज किया जाएगा.

बता दें कि अंबाला से मुंबई तक सफर करने में एक इकोनॉमी क्लास का किराया थर्ड एसी की अपेक्षा ₹99 कम होगा. वहीं  अंबाला से हावड़ा तक 1638 किलोमीटर सफर यदि एसी थर्ड में करते हैं तो बेसिक किराया 1633 रुपए लगता है लेकिन यही किराया घटकर 1529रूपये हो जाएगा. एसी थर्ड क्लास में पहले 64 सीटें बुक हुआ करती थीं.

रेलवे ने लिंक हाफमैन बाश (एलएचबी) डिब्बे में सीटों की संख्या 72 कर दी है, जबकि अब इन सीटों की संख्या बढ़ाकर 83 कर दी गई है. मौजूदा समय में अब भी 64 सीटों वाली थर्ड एसी कोच चल रहे हैं. रेलवे का फोकस है कि अब 83 सीटों वाले कोच ही बनाए जाएं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.