ऐलनाबाद उपचुनाव को लेकर ओपी धनखड़ का बयान, बताया इस पार्टी का होगा उम्मीदवार

सिरसा । हरियाणा की ऐलनाबाद सीट पर उपचुनाव की घोषणा के साथ ही प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है. इसी बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने संकेत दिया कि ऐलनाबाद उपचुनाव सीट पर उम्मीदवार बीजेपी पार्टी से होगा. 3 अक्टूबर को भाजपा चुनाव समिति की मीटिंग होगी जिसमें उम्मीदवार के नाम पर मोहर लगाई जाएगी.

Om Parkash Dhankar

मिली जानकारी अनुसार आज प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ सिरसा पहुंचेंगे थे जहां उन्होंने सिरसा जिले के पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया. उन्होंने बताया कि उम्मीदवार के नाम को लेकर कार्यकर्ताओं से सलाह-मशवरा किया गया है. उन्होंने कहा कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को ऐलनाबाद उपचुनाव के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है.

डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा और हिसार से विधायक कमल गुप्ता सुभाष बराला के साथ सहयोगी होंगे. उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में 3 अक्टूबर को भाजपा चुनाव समिति की बैठक बुलाई गई है जिसमें उम्मीदवार का नाम फाइनल किया जाएगा. उन्होंने कहा कि भाजपा- जजपा गठबंधन उम्मीदवार मिलकर चुनाव लड़ेगा और ऐलनाबाद उपचुनाव का मैदान फतह करने में सफलता हासिल करने का काम करेगा.

यह भी पढ़े -  शहरी निकाय चुनावों की तैयारियों में जुटी हरियाणा कांग्रेस, रेवाड़ी व धारूहेड़ा में घोषित किए उम्मीदवार
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.